29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अंध विश्वास पड़ा भारी : बांदा में जहरीले सांप के डसने पर तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक की मौत
उत्तर प्रदेश

अंध विश्वास पड़ा भारी : बांदा में जहरीले सांप के डसने पर तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक की मौत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कहने को साइंस ने बहुत प्रगति कर ली है, लेकिन अगर आप गांवों में आज भी जाएंगे तो विज्ञान की प्रगति को लेकर पढ़े जाने वाले कसीदे आपको कोरी बातों के अलावा और कुछ नहीं लगेंगी।अंध विश्वास से लोगों का मोह नहीं छूट रहा है। परचून दुकानदार की सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की जगह पहले तंत्र-मंत्र कराते रहे।

अंध विश्वास पड़ा भारी : बांदा में जहरीले सांप के डसने पर तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक की मौत
Blind faith was heavy: due to the bite of a poisonous snake in Banda, the young man died due to occultism

बिसंडा कस्बे के ग्राम नगला पुरवा निवासी मोहनलाल का 23 वर्षीय पुत्र बुद्धविलास घर में अपनी परचून की दुकान चलाता था। सुबह करीब नौ बजे वह ग्राहक को सामान तौल रहा था। बांट हाथ से छूटकर जमीन में गिर गया। वह जैसे ही बांट उठाने लगा काउंटर के नीचे बैठे सांप ने उसकी दाहिने हाथ की ऊंगली में डस लिया। दुकानदार की चीख सुनकर परिजन को मामले की जानकारी हुई।

परिजन उसे अतर्रा कस्बा क्षेत्र के पास नाहर बाबा देवस्थान झाड़-फूंक कराने ले गए। हालत बिगड़ने पर वहां से स्वजन बाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। छोटे भाई राकेश ने बताया कि उनकी पिछले वर्ष 20 जून 2021 में शादी हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। घटना से पत्नी शिवप्यारी समेत अन्य स्वजन बेहाल हैं। पुलिस ने मामले की लिखा-पढ़ी की है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाद धांधली का विस्फोट: हाईवे पर फूटा ‘अन्नदाताओं’ का गुस्सा, प्रशासन की खुली पोल

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना का बढ़ता कहर, लाक डाउन का भय, प्रवासी पुनः पैवेलियन की ओर !

खाद किल्लत पर सपा का हल्ला बोल: किसान लाइन में, कालाबाजारी चरम पर

City News Uttar Pradesh

अयोध्या : पानी रिसाव को लेकर मंदिर ट्रस्ट की दो टूक, कहा- राम मंदिर गर्भगृह में नहीं टपका है एक भी बूंद पानी

आरटीओ विभाग का बड़ा एक्शन : 21 वाहनों पर कड़ी कार्रवाई, 9 वाहन थाने में निरुद्ध

City News Uttar Pradesh

झांसी के किले में आने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी, स्वागत की अभूतपूर्व तैयारियां, संवारा गया कोना-कोना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़