31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया : बरियारपुर में बनेगी बिजली, सिंचाई होगी लबालब !
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया : बरियारपुर में बनेगी बिजली, सिंचाई होगी लबालब !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत बरियारपुर बांध से निकली नहरों का कायाकल्प होगा। साथ ही बरियारपुर बांध में 10.3 मेगावाट बिजली और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा बनेगी। इस पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया : बरियारपुर में बनेगी बिजली, सिंचाई होगी लबालब !
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh told: Electricity will be made in Bariyarpur, irrigation will be full !

जल शक्ति राज्य मंत्री नें यह बातें मीडिया से मुखातिब होकर कहीं। उन्होनें बताया कि नहर से बांदा की सिंचाई व बांध में पानी की संग्रहण क्षमता चार गुना हो जाएगी। केन नदी में बैराज बनाकर अधिक मात्रा में पानी स्टोरेज किया जाएगा। केन नदी में रनगवां बांध के अलावा दो बीयर बरियारपुर और गंगऊ बने हैं।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया : बरियारपुर में बनेगी बिजली, सिंचाई होगी लबालब !
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh told: Electricity will be made in Bariyarpur, irrigation will be full !

केन-बेतवा लिंक परियोजना के जरिए एक बार फिर ये नहरें किसानों के लिए उपयोगी बनेंगी। परियोजना के तहत अब केन नदी में बरियारपुर के पास बैराज बनेगा। इसमें बारिश का पानी स्टोर होगा। सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय ने साढ़े चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। बरियारपुर हेड जीरो किलोमीटर से पनगरा टेल तक मुख्य नहर का कायाकल्प होगा।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया : बरियारपुर में बनेगी बिजली, सिंचाई होगी लबालब !
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh told: Electricity will be made in Bariyarpur, irrigation will be full !

राज्य मंत्री निषाद नें बताया कि प्रदेश के चार जिले इससे लाभान्वित होंगे। दोधन बांध से बरियारपुर हेड में बैराज बनाकर जो पानी स्टोर होगा, इससे किसानों को पूरे साल सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। करीब 221 किलोमीटर लंबी नहर से 62 लाख लोगों को पेयजल मिलेगा और 10.62 हेक्टेअर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया : बरियारपुर में बनेगी बिजली, सिंचाई होगी लबालब !
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh told: Electricity will be made in Bariyarpur, irrigation will be full !

इतना ही नहीं इस बैराज में 10.3 मेगा वाट बिजली बनेगी। जबकि 27 मेगावाट सौर ऊर्जा तैयार होगी। जल शक्ति राज्य मंत्री नें बताया कि मुख्य नहर के कायाकल्प में पूरे नहर का पक्का करण होगा ताकि बानी बर्बाद न हो। जल्द सितंबर या अक्टूबर माह से काम शुरू हो सकता है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा और सहयोगी दल बैठक : मची अफरा-तफरी, नहीं मिली पाई सबको बैठने की जगह

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें लगाया लोकार्पण कार्यों की झड़ी …

City News Uttar Pradesh

बांदा लाखों दीपकों से जगमगाया : पटाखों से आसमां हुआ सतरंगी

City News Uttar Pradesh

सड़क किनारे खड़ी थी महिला, स्कार्पियो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

City News Uttar Pradesh

स्टेट बैंक में भ्रष्टाचार : नये नोटों की गड्डियों के नाम पर जामकर वसूली ?

City News Uttar Pradesh

यूपी : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के फरार तीन गुर्गों पर पुलिस ने किया ईनाम घोषित …

ब्रेकिंग न्यूज़