City News Uttar Pradesh
सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का बढ़ता ग्राफ, अब ट्विटर पर राहुल गांधी को पीछे छोड़ा
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का बढ़ता ग्राफ, अब ट्विटर पर राहुल गांधी को पीछे छोड़ा

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर भी उनके फालोअर्स की संख्या काफी मजबूत होती जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर (Twitter) पर फालोअर्स के मामले में कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अब पीछे छोड़ दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का बढ़ता ग्राफ, अब ट्विटर पर राहुल गांधी को पीछे छोड़ा
Rising graph of popularity of CM Yogi Adityanath, now leaves Rahul Gandhi behind on Twitter

अपनी कर्मयोगी की शैली से लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर भी एक उपलब्धि हासिल की है। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ के फालोअर्स अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से अधिक हो गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का इंटरनेट मीडिया पर जलवा कायम होता जा रहा है। राहुल गांधी की हमेशा से शिकायत रही है कि उनके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या लगातार घट रही है। अब वह योगी आदित्यनाथ से भी पीछे हो गए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का बढ़ता ग्राफ, अब ट्विटर पर राहुल गांधी को पीछे छोड़ा
Rising graph of popularity of CM Yogi Adityanath, now leaves Rahul Gandhi behind on Twitter

ट्विटर पर फालोअर्स के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को पछाड़ दिया है। गोरखपुर सदर से भाजपा के विधायक योगी आदित्यनाथ अब ट्विटर पर फॉलोवर्स के मामले में केरल के वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी से आगे निकल गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल पर 21.5 मिलियन फालोअर्स हैं। ट्विटर पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के फालोअर्स की संख्या 21.4 मिलियन है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में मदरसों का सर्वे पूरा: करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मिले मदरसा, 15 तक डीएम शासन को देंगे सर्वे रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

यूपी : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर और कानून व्यवस्था लचर

परंपरा से हटकर बसपा नेता जयराम सिंह बछेऊरा नें मनाया किसान दिवस : किसानों में बन गये चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

राजनीति : “संगठन सरकार से बड़ा है !”, कयासों के दौर के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के ट्वीट पर स्वतंत्र देव सिंह ने लगाई मुहर, जानिए क्या है इसके मायने

स्वास्थ्य सिस्टम आईसीयू में: डायरिया-बुखार से त्राहिमाम, अस्पताल बेहाल, मरीज बेहिसाब

City News Uttar Pradesh

डीएम की समीक्षायें हो रही नाकाम ? योजनाओं की ‘रफ्तार’ कागजों तक सीमित !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़