- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में परिवहन सेवाओं की अब बल्ले बल्ले होगी। सरकार अब गांव-देहात के मार्गों पर डबल डेकर जैसी मंजिली बस सेवा शुरू करेगी। बांदा में इसके लिये 67मार्ग चिन्हित किये गये हैं। इन मार्गों पर अनुबंधित बसें संचालित की जाएंगी। कमिश्नर की अध्यक्षता में आरटीओ परमिट आदि की कार्रवाई को पूरा करेंगे।

परिवहन अधिकारियों का कहना है, गांव-देहात क्षेत्रों में मुसाफिरों को डग्गामारी वाहन से मुक्ति दिलाने को मंजिली बस योजना शुरू हो रही है। सर्वे में मार्ग और दूरी को लेकर रिपोर्ट के आधार पर अब अनुबंध की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आरटीओ की ओर से मंजिली बस सेवा योजना है। जो अनुबंध पर चलवाया जाएगा। बसें डबल डेकर होंगी।

परिवहन विभाग की ओर से परमिट जारी किए जाएंगे।इसके बाद सड़कों पर जल्द ही डबल डेकर बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी। यह बसें सार्वजनिक परिवहन का बड़ा विकल्प बनेंगी। परिवहन विभाग की ओर से इन बसों को चलाए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों की ओर से डबल डेकर बसों के लिए रूट तैयार किए जाने की कवायद भी शुरू है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
