
- विनोद मिश्रा
बांदा। जनहित के मुद्दों पर सपा विधायक विशंभर सिंह यादव का ‘तेवर’ सोमवार को सर्किट हाउस में हुई ‘दिशा समिति की बैठक’ में ऐसा ‘सख्त’ दिखा कि ‘अधिकारियों के होश उड़ गए’! बबेरू विधानसभा से विधायक विशंभर यादव ने सरकारी अफसरों की कामचोरी और भ्रष्टाचार पर करारी चोट करते हुए कहा “जल जीवन मिशन” बबेरू में अब जनता के लिए नहीं, ठेकेदारों के लिए काम कर रहा है।

बैठक के दौरान विधायक ने कहा कि जल जीवन मिशन अब “सफेद हाथी” बन चुका है। गांव-गांव में बिछाई जा रही पाइपलाइन ने सड़कों का हाल बेहाल कर दिया है। गांवों की गलियां खुदी पड़ी हैं, सड़कें टूटी हुई हैं और अफसर “मूक दर्शक” बने बैठे हैं। उन्होंने सवाल उठाया “क्या जल जीवन मिशन का मकसद लोगों को पानी देना था या सड़कें बर्बाद करना ?” विधायक ने मांग की कि टूटी हुई सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, नहीं तो जनता का गुस्सा प्रशासन को झेलना पड़ेगा !

विशंभर यादव ने किसानों की बदहाल स्थिति पर भी सरकार और विभागों को ‘घेरा’। उन्होंने कहा कि खाद-बीज की किल्लत से किसान परेशान हैं और मुआवजे की प्रक्रिया भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने अधिकारियों से सवाल दागा “जब किसानों की फसल बारिश में बर्बाद हो चुकी है, तो अब तक मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा?” उनके इन सवालों से पूरा प्रशासनिक अमला सन्न रह गया। कई अफसर विधायक की ‘तीखी बातों’ पर ‘चुप्पी’ साधे बैठे रहे।

विधायक विशंभर यादव के सवालों ने बैठक का माहौल ‘गर्मा’ दिया। अफसरों ‘घबराहट’ चेहरे पर साफ ‘झलक’ रही थी ! विधायक की गर्जना ने साफ संदेश दिया “जनता के सवालों से भागने वालों को जवाब देना ही होगा।” बैठक की अध्यक्षता कर रहीं सांसद कृष्णा पटेल नें विधायक विशंभर के उठाये मुद्दों को गंभीरता से लिया। अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
