- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उनका वेतन रोका गया। डीएम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बांदा का औचक निरीक्षण किया गया। अजीत कुमार अभिहीत अधिकारी, कमलेश्वर प्रसाद मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नागेश कुमार, महेन्द्र पाल सिंह, अनिल कटियार, सौरभ उत्तम एवं सर्वेश कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुपस्थित मिले, तदुपरान्त श्री अनिल कटियार एवं सौरभ उत्तम खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय में अधोहस्ताक्षरी के निरीक्षण के समय ही उपस्थित हुये।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा अनुपस्थित पाये गये श्री अजीत कुमार अभिहीत अधिकारी, श्री कमलेश्वर प्रसाद मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री नागेश कुमार, महेन्द्र पाल सिंह एवं सर्वेश कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी का एक दिवस का वेतन तत्काल प्रभाव से रोका गया।

जिलाधिकारी पटेल द्वारा प्रातः 10.25 बजे कार्यालय उपश्रमायुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल क्षेत्र बांदा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजीव कुमार सिंह उपश्रमायुक्त अनुपस्थित मिले। बताया गया कि कानपुर मुख्यालय में मीटिंग में प्रतिभाग करने गये हुये है, परन्तु भ्रमण रजिस्टर में उनका भ्रमण अंकित नहीं पाया गया तथा निरीक्षण के समय उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने पर रवीश गुप्ता सहायक श्रमायुक्त बांदा, श्री विनीत त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार तथा सुनील कुमार श्रम प्रर्वतन अधिकारी, मो0 इम्तियाज वरिष्ठ सहायक, रवि साहू कम्प्यूटर ऑपरेटर (संविदा), लवलेश कुमार अनुसेवक अनुपस्थित पाये गये।

जानकारी करने पर बताया गया कि रवीश गुप्ता सहायक श्रमायुक्त एवं सुनील कुमार श्रम प्रर्वतन अधिकारी का अवकाश प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। अधोहस्ताक्षरी के निरीक्षण के तदुरान्त महेन्द्र कुमार श्रम प्रर्वतन अधिकारी एवं मो0 इम्तियाज वरिष्ठ सहायक को कार्यालय द्वारा सूचित कर दिये जाने कारण यह 10.40 बजे उपस्थित हुये। उन्होंने महेन्द्र कुमार श्रम प्रर्वतन अधिकारी एवं मो0 इम्तियाज वरिष्ठ सहायक का समय से कार्यालय न आने के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विनीत त्रिपाठी श्रम प्रर्वतन अधिकारी, रवि साहू कम्प्यूटर ऑपरेटर (संविदा) तथा लवलेश कुमार अनुसेवक बिना अवकाश के कार्यालय में अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव रोका गया।

जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी बांदा का प्रातः 10.40 बजे जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी उपस्थिति मिले। उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने पर संजीव कुमार, वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाये गये तथा मनीषा देवी प्रधान सहायक द्वारा उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के बावजूद कार्यालय में उपस्थित नहीं मिली।जिलाधिकारी द्वारा संजीव कुमार, वरिष्ठ सहायक तथा श्रीमती मनीषा देवी प्रधान सहायक का एक का वेतन रोका गया।

कार्यालय अधिशाषी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-2 लोक निर्माण विभाग, बांदा का निरीक्षण।जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-2 लोनिवि का समय प्रातः 10.51 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 आरएदोहरे, सहायक अभियन्ता सुरेन्द्र चन्द्रा, आरकेवर्मा तथा रामराजा अनुपस्थित पाये गये। मौके पर उपस्थित निर्मल श्रीवास्तव प्रधान सहायक द्वारा बताया कि सुरेन्द चन्द्रा सहायक अभियन्ता की वैक्सीनेशन में ड्यूटी लगी है और रामराजा सहायक अभियन्ता कोर्ट केश में गये गये।

जिलाधिकारी द्वारा भ्रमण रजिस्टर का अवलोकन किया गया। जिसमें राम राजा सहायक अभियन्ता एवं सुरेश चन्द्रा सहायक अभियन्ता का कार्यालय से बाहर जाने हेतु भ्रमण रजिस्टर में अंकन नहीं किया गया। उन्होंने भ्रमण रजिस्टर में कार्यालय से बाहर जाने पर अंकन न करने के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण मांगा तथा आरएदोहरे अधिशाषी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 लोनिवि तथा सहायक अभियन्ता आरकेवर्मा का अनुपस्थिति की तिथि का एक-एक दिन का वेतन रोका गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
