City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गर्मी आने के साथ पानी के लिए मचने लगा हो-हल्ला, वैध और अवैध खनन के चलते सूखने की कगार पर पहुंची नदियां …

 

– ग्राम पंचायत रगौली भटपुरा में पानी का जबरदस्त संकट

  • विनोद मिश्रा

बांदा (करतल ) । गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट का शोर सुनाई पड़ने लगा है। करतल क्षेत्र की ग्राम पंचायत रगौली भटपुरा में गांव से हटकर कुछ दूरी पर एक इकलौता सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। जल स्तर नीचे जाने के कारण पानी की जगह हैंडपंप से अब हवा निकलने लगी है, लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।


ऐसा नहीं है कि गांव के लोगों ने अधिकारियों और जिम्मेदारों को अवगत नहीं कराया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्राम पंचायत रगौली भटपुरा में इकलौता सरकारी हैंडपंप का जलस्तर गिरने से हैंडपंप कभी पानी देता है तो कभी उससे हवा निकलती है।

आलम यह है कि हैंडपंप के जवाब दे जाने के कारण गांव से एक किमी दूर खेतों की सिंचाई करने वाले बोर (ट्यूबवेल) से पंप के माध्यम से गांव के कुओं का जल स्तर बढ़ाने के लिए उन्हे पानी से भरने की नाकाम कोशिश की है। ताकि आने वाले कल में जल स्तर कम ना हो। वैसे तो वर्तमान सरकारें घर-घर पानी पहुंचाने के बहुत सारे दावे ठोक रही हैं, लेकिन वह पानी पहुंचते-पहुंचते देर न हो जाए। क्योंकि बुन्देलखण्ड के लिये दावों की झड़ी तो बहुत लंबी है, अलबत्ता धरातल पर तो सिर्फ खयाली पुलाव ही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘ढोंग’ की हरियाली भारी: पर्यावरण दिवस पर भाषण, फोटोग्राफी और खाना-पूरी

City News Uttar Pradesh

योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण : प्रधानमंत्री मोदी के साथ 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे साक्षी, उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख उद्योगपति आमंत्रित

डीएम आनंद का अभियान : कूपोसितों को मिलेगा भोजन का”आनंद”

City News Uttar Pradesh

गजब हालात : जिला अस्पताल के छह वेंटीलेटर गायब, सीएमएस इसकी करायेंगे खोज

जन औषधि केंद्र की हालत बदतर: डाक्टर नहीं लिख रहे दवा, प्राइवेट मेडिकल स्टोर डाक्टरों को दे रहे खासा कमीशन

“लैला-मजनू मेला” होगा “सीसीटीवी कैमरे” की “निगहबानीं” में: डीएम के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़