
- विनोद मिश्रा
बांदा। ‘राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट’, बांदा के किरण कॉलेज चौराहा इलाके में यह कहावत इन दिनों एक नए अंदाज में चरितार्थ हो रही है। कथित तौर पर यहां एक ‘सनातन भक्त’ का आवास ‘बावन परी’ यानी जुए का अड्डा बना हुआ है ? स्थानीय चर्चाओं में इस ठिकाने को ‘भाजपाई जुआंड़ खाने’ के नाम से जाना जाने लगा है! जो इस संगठन के लिये आति चिंतनीय है !
‘सनातन भक्त’ का आवास, जिसे “बाबा के आशीर्वाद से अभिसिंचित” कहा जा रहा है, वहां रोजाना जुए की फड़ सजती है ! इस अड्डे पर ‘कलुवा’ नामक व्यक्ति का साम्राज्य चलता है। मकान मालिक कथित तौर पर अक्सर ‘राजनीतिक पर्यटन’ में भ्रमण पर रहते हैं। इस दौरान अड्डे पर “गड्डी फिटती” है! कहा जा रहा है कि ‘पर्यटन नेता’ का इतना भौकाल है कि पुलिस महकमा इस क्षेत्र से मुंह मोड़े रहता है !
स्थानीय लोगों का दावा है कि अड्डे पर रोजाना दर्जनों खिलाड़ी जुटते हैं। ‘जुए का कट’ चलता है औऱ “नाल कलुवा वसूलता” है! एक पड़ोसी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा “सबको पता है यहां क्या होता है”? पर ‘ऊपर’ से संरक्षण की बात कही जाती है। पुलिस वाले गली के बाहर से ही निकल जाते हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज ने कहा “हमें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली। अगर मिलेगी तो जांच” करगें।
अब विचारणीय यह है की क्या किरण कॉलेज चौराहे पर “वाकई” जुए का अड्डा संचालित हो रहा है? ‘कलुवा’ कौन है और उसका राजनीतिक संरक्षण किसके पास है? ‘पर्यटन नेता’ के भौकाल की बात में कितनी सच्चाई है? ‘इस कथित जुआंड़ खाने के प्रति पुलिस जांच की जरूरत क्यों नहीं महसूस कर रही !
हालांकि हमारी “यह खबर स्थानीय लोगों के बीच चल रही चर्चाओं,सूत्रों के हवाले से मिले इनपुट” पर आधारित है। आरोप “पूरी तरह से कथित” हैं। हमारा उद्देश्य केवल सार्वजनिक चर्चा में चल रहे मुद्दे को सामने लाना है। किसी को बदनाम करना नहीं। यदि किसी पक्ष का बयान आता है तो उसे “प्रमुखता से प्रकाशित” भी किया जायेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
