30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : वीडियो कांफ्रेंसिग से शपथ लेंगे प्रधान व सदस्य …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गांव की सरकार जल्द ही काम करना शुरू कर देगी। नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों के शपथ ग्रहण एवं ग्राम पंचायतों की पहली बैठक का कार्यक्रम शासन ने जारी कर दिया है। 24 को जिले स्तर पर अधिसूचना जारी की जाएगी। 25 व 26 मई को वीडियो कांफ्रेसिग व वर्चुवल माध्यम से प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलायी जाएगी। 27 मई को नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक के साथ ही कार्यकाल शुरू हो जाएगा।


पंचायत चुनाव की मतगणना दो को शुरू हुई और तीन मई तक सभी परिणाम घोषित हो गए थे। तभी से नवनिर्वाचित प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ का इंतजार था। लेकिन अब यह इंतजार खत्म हो गया है। शासन स्तर से पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव ने प्रदेश में शपथ ग्रहण कार्यक्रम व ग्राम पंचायतों की पहली बैठक के आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके क्रम में जिला स्तर पर शपथ ग्रहण व पंचायतों के गठन व बैठक की समय सारिणी जारी कर दी गई है। 24 मई को जिलाधिकारी ग्राम पंचायतों को संगठित करने की अधिसूचना जारी करेंगे। 25 व 26 मई को ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को वीडियो कांफ्रेसिग/वर्चुवल माध्यम से शपथ ग्रहण की कार्रवाई पूरी की जाएगी। 27 मई को नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी। इसी के साथ गांव की नई सरकार काम करना शुरू कर देगी।


– जीत के बाद भी 96 नव निर्वाचित नहीं बन सकेंगे प्रधान
जिला पंचायत अधिकारी सर्वेश पांडे नें बताया कि प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण व पहली बैठक का कार्यक्रम जारी हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार शपथ व ग्राम पंचायतों की बैठकें आयोजित करायी जाएंगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मरती भाषा को मिलेगा अमृत, फिर निकलेंगी जिंदगी की नयी अंकुरे …

City News Uttar Pradesh

खाकी पर दाग: इंस्पेक्टर-दरोगा ने 50 किलो लूटी चांदी, दोनों गिरफ्तार, चेकिंग के बहाने वारदात को दिया अंजाम

जुलाई में बदले जाएंगे भाजपा के 40 से अधिक जिलाध्यक्ष, गंभीर शिकायतों वाले की छिनेगी कुर्सी !

डीएम नगेंद्र की किसानों से अपील: फार्मर रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो रुकेगी सम्मान निधि

City News Uttar Pradesh

Banda- गैस चूल्हे की जिद में फांसी में झूली विवाहिता …

City News Uttar Pradesh

कताई मिल मवई इलाका बांदा का होगा नया शहर: विकास प्राधिकरण की बैठक में हुई मंजूरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़