25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जलकेशन हत्याकांड: चित्रकूट- बांदा व प्रयागराज से खाली हाथ लौटी पुलिस, नहीं मिला शूटर, अब जारी होगा वारंट
उत्तर प्रदेश

गोवंश प्रकरण: विवेचना में जुटी एमपी पुलिस, लपेटे में आ सकते हैं बांदा के भी अफसर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के ब्रजपुर थाने में 18 गोवंशी पशुओं की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर गोवध अधिनियम सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब मामले की विवेचना की जा रही है। इसमें नरैनी व अतर्रा से पशु ट्रकों में लादकर छोड़ने व दफनाने वाले बांदा के अफसर भी लपेटे में आ सकते है। पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है।

विवेचना में जुटी एमपी पुलिस, लपेटे में आ सकते हैं बांदा के भी अफसर
Govansh case: MP police engaged in investigation, officers of Banda may also come under wraps

ब्रजपुर थाना पुलिस ने पशु वध व विकलांग निरुपयोग करने की धारा और मध्य प्रदेश गोवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत अज्ञात में मामला दर्ज किया है। इस विवेचना में उत्तर प्रदेश के कई आला अधिकारी भी चपेट में आ सकते हैं। लोगों के बीच यहां चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के साथ साथ मध्य प्रदेश शासन की सख्ती के चलते गोवंश क्रूरता करने वाले अधिकारियों का फंसना तय है। बताते चलें कि उत्तर चार दिसंबर को दस ट्रकों में भरकर 250 पशुओं को मध्य प्रदेश की सीमा पहाड़ी खेरा राय हनुमान मंदिर के पास छोड़ा गया था।

गोवंश प्रकरण: विवेचना में जुटी एमपी पुलिस, लपेटे में आ सकते हैं बांदा के भी अफसर
Govansh case: MP police engaged in investigation, officers of Banda may also come under wraps

 

एमपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 18 गोवंशी को मृत पड़े देखा तो अपने अधिकारियों को फोन पर सूचना दी थी। बृजपुर थाना प्रभारी बखत सिंह ने सभी गायों का पोस्टमार्टम होने के बाद सम्मान के साथ दफन करा दिया था। 18 पशुओं का पोस्टमार्टम होने के बाद उनकी मौत की पुष्टि दम घुटना बताया गया था। बृजपुर थाना इंचार्ज ने बताया कि शनिवार को गो हत्या मामले को मध्य प्रदेश शासन ने संज्ञान में लिया है। मध्य प्रदेश गोवंश अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत होने के बाद उत्तर प्रदेश के कई आला अधिकारी भी चपेट में आ सकते हैं।


– भूखे व घायल पशुओं के मददगार बन रहे गोसेवक

जंगलों में भटक रहे गोवंशी पशुओं को गो सेवक पहाड़ी खेरा के जंगलों में पहुंच कर चारा-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। जंगल में मिले एक घायल पशु को नरैनी लाकर इलाज कराया जा रहा है। गौसेवा प्रमुख बजरंग दल सोनू करवरिया, विश्व हिंदू परिषद गोरक्षक विनोद दीक्षित, बुंदेलखंड किसान यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण शर्मा, मुन्ना तिवारी, प्रदीप शर्मा ,श्रीकांत मिश्रा ,मनोज, विनोद आदि लोग रविवार को भी मध्य प्रदेश के पहाड़ी खेड़ा जंगलों में पहुंचे और बेसहारा घूम रहे पशुओं को चारा खिलाया। गोसेवकों ने कहा कि गोवंशी पशुओं के साथ की गई क्रूरता पर दोषी अफसरों को शासन भले ही सजा न दे, पर ऊपर वाले के न्यायालय से ये नहीं बच सकेंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP: बसपा के पूर्व महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी व राम अचल राजभर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल…

City News Uttar Pradesh

बांदा की “पथरी खदान में अवैध खनन” का चैलेंज : डीएम का थर्राना चर्चा का बना विषय ?

City News Uttar Pradesh

Banda : जिला पंचायत सदस्य पद पर “सीता सिंह” की ऐतिहसिक जीत। सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश की समीक्षा साबित हुई यथार्थ ! …

UP Weather : उत्‍तर प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश-शीतलहर को लेकर अपडेट

City News Uttar Pradesh

बांदा में सैनिक स्कूल प्रस्ताव न भेजने पर फटकार : सरकार नें भेजा सख्त पत्र

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना का कहर, पंद्रह दिन में 58 संक्रमितों की मौत …

ब्रेकिंग न्यूज़