City News Uttar Pradesh
गायों को जिंदा दफन का मामला : कांग्रेस सख्त, किया सद्बुद्धि यज्ञ
उत्तर प्रदेश

गायों को जिंदा दफन का मामला : कांग्रेस सख्त, किया सद्बुद्धि यज्ञ

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गायों के जिंदा दफन करने के मामले को लेकर कांग्रेस सख्त हो गई हैं। साध ही भाजपा पर हमलावर तेवर अपनाये हैं। इसी क्रम में कांग्रेसियों ने जिंदा गायों को मार डालने का आरोप लगाते हुए भाजपा सद्बुद्धि यज्ञ किया एवं प्रायश्चित यात्रा निकाली। घायल गायों के जीवन रक्षा हेतु महामृत्युंजय जप किया। लोगों से जन संपर्क करके गाय हमारी माता है का फर्जी नारा लगाने वालों से सावधान रहने की अपील की।

गायों को जिंदा दफन का मामला : कांग्रेस सख्त, किया सद्बुद्धि यज्ञ
The matter of burying the cows alive: Congress strict, performed a good-intellectual sacrifice

नरैनी के मोतिहारी गांव मार्ग में मंडी समिति में बने अस्थाई गौशाला जहां से जिंदा गायों को भरकर ट्रकों में पहाड़ी खेरा पन्ना मध्य प्रदेश ले जाया गया। वहां के जंगलों में गायों को फेंक दिया। जिसमें 20 गायों की मरने की पुष्टि पोस्टमार्टम में दम घुटने के कारण हुई है। उसी अस्थाई गौशाला के सामने कांग्रेसियों ने भाजपा सद्बुद्धि यज्ञ किया। पुरोहित पंडित राजेश मिश्र ने यज्ञ वेदी में आहुतियां कराई। महामृत्युंजय का जप भी हुआ ताकि घायल गायों को जीवनदान प्रभु द्वारा मिल सके।

गायों को जिंदा दफन का मामला : कांग्रेस सख्त, किया सद्बुद्धि यज्ञ
The matter of burying the cows alive: Congress strict, performed a good-intellectual sacrifice

प्रायश्चित यात्रा में कांग्रेस जन मोतिहारी, भवाई, पढ़मई, पचोखर, राधेश्याम का पुरवा में गए। वहां लोगों से संवाद किया। गौ हत्यारों के खिलाफ एफ आई आर कार्रवाई के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में प्रदेश महासचिव राहुल राय एवंअखिलेश शुक्ला साथ थे। इन्होंने कहा की गायों की हत्या हो रही है ।अभी भी गायें तड़प रही हैं और कथित गौ भक्त सरकार सो रही है या फिर अपने तथाकथित विकास के आंकड़े पेश कर रही है।

गायों को जिंदा दफन का मामला : कांग्रेस सख्त, किया सद्बुद्धि यज्ञ
The matter of burying the cows alive: Congress strict, performed a good-intellectual sacrifice

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा ने कहा हम ग्रामीण परिवेश के हैं यहां धोखे से भी किसी से गाय मर जाए तो अनुष्ठान कराते हैं। विडंबना है गाय और गंगा का नारा देने वाले गौ हत्यारों के खिलाफ अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज करा पाए।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लालू दुबे पूर्व अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा मुमताज अली, राजेश दुबे, जनाधार वाले वरिष्ठ काँँग्रेस नेता रमेश कोरी आदिसहित मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हनुमंत कथा की ‘भव्य’ कलश यात्रा: उमड़ा ‘आस्था’ का सैलाब, जय श्रीराम से ‘गूंजा’ शहर

City News Uttar Pradesh

बांदा का गिरवां बनेगा अन्न भंडारण गोदाम : 250 टन क्षमता हेतु एक करोड़ से अधिक होगा ख़र्च

Kisan Mahapanchyat : अखिलेश यादव बोले-यूपी में अंधेर नगरी चौपट राजा, दिन में दुष्कर्म और रात में गांजा …

सर्राफा दुकान में लूट के इरादे से फायर करने वाले अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अभियुक्त के ऊपर दर्ज हैं कई मुकदमे

City News Uttar Pradesh

गर्मी में उबल रहीं बांदा जेल की बैरकें: बंदी फंगल इंफेक्शन का हो रहे शिकार

City News Uttar Pradesh

अरछा बरेठी गांव का ‘अस्तित्व’ खतरे में: हर साल ‘बाढ़’ से सैकड़ों लोग ‘बेघर’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़