31.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सर्राफा दुकान में लूट के इरादे से फायर करने वाले अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अभियुक्त के ऊपर दर्ज हैं कई मुकदमे
उत्तर प्रदेश

सर्राफा दुकान में लूट के इरादे से फायर करने वाले अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अभियुक्त के ऊपर दर्ज हैं कई मुकदमे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के वीआईपी इलाके इंदिरा नगर में एक सर्राफा की दुकान में घुसकर तमंचे की नोक पर सर्राफा व्यवसायी को धमका कर फायरिंग करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़ा गया अभियुक्त दुर्दांत अपराधी है। जिसके खिलाफ लूटपाट सहित कई जघन्य अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि 7 सितंबर को शाम लगभग 4.30 बजे बाइक में सवार तीन बदमाश इंदिरा नगर स्थित आदर्श आभूषण केंद्र पहुंचे और दुकान में घुसकर दुकानदार अनुराग सोनी पर तमंचा तान दिया।

सर्राफा दुकान में लूट के इरादे से फायर करने वाले अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अभियुक्त के ऊपर दर्ज हैं कई मुकदमे
Police caught the criminal who opened fire with the intention of robbery in the bullion shop, many cases are registered against the accused

दुकान में ही उनकी बेटी रोशनी भी मौजूद थी। दूसरे बदमाश ने उसे भी तमंचे के घेरे में लेने की कोशिश की लेकिन दोनों पिता-पुत्री ने बदमाशों का डटकर विरोध किया। जिससे बदमाश लूटपाट करने में नाकाम रहे। इस दौरान एक बदमाश ने तमंचे से फायर भी किया। जो मिस हो गया जिससे बदमाश आनन-फानन में बाइक से ही भाग निकलने में सफल हुए। इस घटना के बाद लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की गई।

सर्राफा दुकान में लूट के इरादे से फायर करने वाले अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अभियुक्त के ऊपर दर्ज हैं कई मुकदमे
Police caught the criminal who opened fire with the intention of robbery in the bullion shop, many cases are registered against the accused

मंगलवार को कोतवाली नगर और एसओजी की संयुक्त टीम ने केन नदी पुल पर अपने दो साथियों का इंतजार कर रहे अभियुक्त सिराज पुत्र अशफाक हुसैन निवासी आजाद नगर कालू कुआं कोतवाली नगर बांदा को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

सर्राफा दुकान में लूट के इरादे से फायर करने वाले अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अभियुक्त के ऊपर दर्ज हैं कई मुकदमे
Police caught the criminal who opened fire with the intention of robbery in the bullion shop, many cases are registered against the accused

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी दुर्दांत है। जिसके खिलाफ कोतवाली बांदा, अतर्रा थाना और चित्रकूट जिले में 21 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा इसने आसपास के जनपदों में भी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसका रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इस लूटपाट में शामिल इसके दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए अभियुक्त की पहचान की गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : घरेलू कारणों और डांट फटकार पर छह लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ …

विधायक प्रकाश हुये भाउक : बोले “जनता का साथ न छोडूंगा मरते दम तक ” …

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद के प्रयास से “तिंदवारी चहकेगी : बनेगी अब आदर्श नगर पंचायत”

City News Uttar Pradesh

यूपी : संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप …

प्रकाश के जन संपर्क का अनोखा प्रवाह : छलका जनता के “प्रेम का पैमाना”

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्‍ता : 16 लाख राज्य कर्मचारियों को जुलाई से 38 प्रतिशत डीए, वित्त विभाग ने जारी क‍िया शासनादेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़