27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा खुशखबरी : सप्ताह में अब चार दिन चलेगी अंबेडकरनगर एक्सप्रेस …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा : पर्यटन क्षेत्र खजुराहो तथा तीर्थ स्थल प्रयागराज और उज्जैन जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने प्रयागराज-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस के आवागमन के दो फेरे और बढ़ाए हैं। इससे अब सप्ताह में चार बार ट्रेन का संचालन होगा। यात्री अपनी सुविधा अनुसार अलग-अलग इन चार दिन ट्रेन से सफर कर सकते हैं।


लॉक डाउन के बाद अभी बांदा से कुल आठ ट्रेनों का संचालन हो रहा है। 04116 प्रयागराज से अंबेडकर नगर एक्सप्रेस अभी तक सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार व शुक्रवार संचालित हो रही थी। इसी तरह दूसरी ओर से 04115 अंबेडकर से प्रयागराज रविवार, मंगलवार व गुरुवार चल रही थी। रोजाना करीब डेढ़ सौ से दो सौ यात्री अकेले बांदा स्टेशन से ट्रेन में सफर कर रहे हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे बोर्ड दिल्ली ने ट्रेन का एक बार का आवागमन और बढ़ा दिया है। मसलन अभी तक जहां एक्सप्रेस ट्रेन के सप्ताह में आवागमन के 6 फेरे लग रहे थे। वहीं अब इसके आठ फेरे होंगे। प्रयागराज से अंबेडकर नगर संचालन के लिए बढ़ाया गया अतिरिक्त दिन गुरुवार निर्धारित किया गया है। इसी तरह दूसरी ओर से शनिवार का दिन अतिरिक्त बढ़ाया गया है। यात्री अब मनमाफिक पर्यटन क्षेत्र व तीर्थ स्थलों के लिए ट्रेन से सफर कर लाभ ले सकेंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उप मुख्य मंत्री केशव मौर्य नें बिसंडा में लगाई चौपाल : 22 करोड़ रुपयों का किया वितरण

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बने ‘जनआवाज’: ‘हस्तक्षेप’ से राईफल क्लब की ‘नीलामी’ हुई ‘निरस्त’

City News Uttar Pradesh

ओवर स्पीड में स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी : चार बच्चे घायल, हादसे की जांच शुरू

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस सूचना अधिकार तंत्र को पार्टी जनों के बीच करेगी मजबूत: 12 को होगी कार्यशाला

City News Uttar Pradesh

पुलिस पर आरोप, लड़की के अपहरण की जगह लिखी गुमशुदगी की रिपोर्ट : डीएम से गोहार

नहीं हो पा रहा ‘सजना सजनी’ का मिलन: ‘सिलिंडर’ का लगा ‘ग्रहण’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़