28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बिजली ठेकेदारों एवं अधिकारियों के बीच वार्ता विफल : माहौल में करेंट ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों के बीच मागों के संदर्भ में वार्ता का दौरनिर्णायक नहीं साबित हो रहा। इससे तना-तनी का करेंट भरा माहौल हैं। ठेकेदारों नें स्पष्ट कह दिया कि हम किसी निविदा में भाग नहीं लेगें।


बिजली ठेकेदारों नें जन प्रतिनिधियों को साथ लेकर विभागीय अधिकारियों से गुरुवार की शाम एवं शुक्रवार को लेकर दो दौर में वार्ता की।


वार्ता के दौरान बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक,अधिशासी अभियंता ग्रामीण अनिल आहूजा, डिप्टी सीईओ बृजेंद्र कुमार, कार्यालय सहायक मुख्य अभियंतावितरण अजय कुमार के अलावा बतौर जनप्रतिनिधि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, राज कुमार राज, बिजली ठेकेदार संघ ई डी सी कान्ट्रकटर यूनियन बुन्देलखण्ड की ओर से मंडल अध्यक्ष राज नारायण गुप्ता, मंडल महासचिव शैलेश सिंह शिल्लू ,जिला अध्यक्ष सचिन मिश्रा, जिला महासचिव मानवेंद्र सिंह, जिला सचिव राकेश कुमार जिला उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा, डा निर्भर सिंह, मोबीन खान सिट्टू, जीतू तिवारी मौजूद रहे। अधिकतर मुद्दों पर आम सहमति हो जाने के पश्चात कुछ मुद्दों को लेकर पेच पुनः फंस गया। जिस पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ नें कड़ा एतराज जताते हुए उन मुद्दों का तत्काल निस्तारण करने को कहा। पुनः ठेकेदारों के साथ वार्ता कर उनकी जायज समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के लिए अधिकारियों पर जोर डाला।


वही जिला अध्यक्ष सचिन मिश्रा ने बताया कि जब तक ठेकेदारों की संपूर्ण समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हो जाता ठेकेदार किसी भी प्रकार की नई निविदा प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत भ्रष्टाचार में बड़ा खेल: क्या ‘लक्ष्मी अटैची’ से ‘खत्म’ हुआ ‘अनशन’ ? उठे गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

भाजपा निकाय चुनाव में “आया राम- गया राम” को नहीं देगी टिकट !

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव: व्यवस्थाओं का एसपी अभिनंदन ने किया मुआयना

News- विराट व्यक्तित्व के धनी थे अटल जी : प्रणव त्रिपाठी

City News Uttar Pradesh

बांदा में “दिल” नहीं बन पा रहा “दिलदार” “रूठने” पर नहीं मनाने वाला “तारणहार हार” !

City News Uttar Pradesh

अव्यवस्था की गंदी तस्वीर आई सामने : विधायक को निरीक्षण में चिकित्सक मिले नदारद, स्वीपर की नहीं है तैनाती

ब्रेकिंग न्यूज़