30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश पर हो गया खुल जा सिम -सिम: केयर टेकर भी हटा
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश पर हो गया खुल जा सिम -सिम: केयर टेकर भी हटा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश पर “सिम -सिम दरवाजा खुल” गया। इस दरवाजे की रखवाली करने वाला केयर टेकर भी हटा दिया गया। वाकया बिसंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भदेहदू का है। यहां सरकार द्वारा लाखों रुपए की लागत से ग्रामीणों के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। केयरटेकर की लापरवाही से शौचालय नही खोला जाता था।

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश पर हो गया खुल जा सिम -सिम: केयर टेकर भी हटा
On the instructions of DM Durga Shakti, SIM got opened – SIM: Care taker also removed

केयर टेकर को बिना काम मानदेय के रूप में दाम मिल रहा था। केयर टेकर दबंग था। उसके आगे प्रधान एवं सचिव नतमस्तक से थे। आजिज होकर जनता डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से मिली। पूरी स्थिति से अवगत कराया। बताया की केयर टेकर जिला पंचायत राज अधिकारी का चहेता है। इसी लिये उसकी मनमानी एवं दबंगई कायम है।

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश पर हो गया खुल जा सिम -सिम: केयर टेकर भी हटा
On the instructions of DM Durga Shakti, SIM got opened – SIM: Care taker also removed

डीएम दुर्गा नें शिकायत को गंभीरता से लिया। जिला पंचायत राज अधिकारी को फटकार लगाई। दूसरे केयर टेकर की नियुक्ति के साथ शौचालय खुलवानें का निर्देश दिया। इस पर कार्यवाई नें गति पकड़ा और शौचालय का सिम -सिम खुल गया। केयर टेकर भी दूसरा नियुक्त हुआ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान: प्रधानों को किया सम्मानित

मीटर रीडरों की ‘कमाई’ पर ‘कंपनी’ की कैंची ? नौकरी की ‘धमकी’ के पीछे क्या है ‘पूरा खेल’?

City News Uttar Pradesh Desk

विद्यार्थी परिषद ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन, कहा होगा बड़ा आंदोलन

City News Uttar Pradesh

Banda : अपना दल एस पार्टी की बैठक में संगठन की मजबूती और चुनाव पर हुई चर्चा…

City News Uttar Pradesh

मांस की अवैध दुकानों के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन : सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

पूर्व विधायक दलजीत मंडल में खाद की कमी से चिंतित : मंडलायुक्त से तत्काल पहल का आग्रह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़