City News Uttar Pradesh
सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर खेला खूनी खेल : प्रेमिका की हो गई शादी तो नाराज होकर चाकू से गोदकर की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर खेला खूनी खेल : प्रेमिका की हो गई शादी तो नाराज होकर चाकू से गोदकर की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका की शादी होने के बाद नाराज प्रेमी ने शुक्रवार की सुबह चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद एसपी व एएसपी पहुंचे और कई टीमों का गठन कर हत्यारोपित की तलाश शुरू की गई।

सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर खेला खूनी खेल : प्रेमिका की हो गई शादी तो नाराज होकर चाकू से गोदकर की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
The mad lover played a bloody game on the middle road: the girlfriend got married

मौके पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए। विश्वविद्यालय क्षेत्र में पुलिस ने हत्यारोपित को घेर लिया। पुलिस ने भागने के प्रयास में हत्यारोपित ने टीम पर फायर कर दिया, जिसके जवाब में चलाई गई गोली उसके पैर में लगी और गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से तमंचा और मोबाइल बरामद किया गया है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि मुठभेड़ में घायल आरोपित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर खेला खूनी खेल : प्रेमिका की हो गई शादी तो नाराज होकर चाकू से गोदकर की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
The mad lover played a bloody game on the middle road: the girlfriend got married

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शुक्रवार सुबह शौच के लिए खेत गई थी। तभी उसका प्रेमी प्रमोद भी पहुंच गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद प्रमोद ने चाकू से वार कर दिया। चीख सुन जब तक ग्रामीण पहुंचे, महिला की सांस टूट चुकी थी। देहात कोतवाल बृजेश कुमार यादव टीम के साथ पहुंचे और आलाधिकारियों को सूचित किया। एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे।

सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर खेला खूनी खेल : प्रेमिका की हो गई शादी तो नाराज होकर चाकू से गोदकर की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
The mad lover played a bloody game on the middle road: the girlfriend got married

– तीन टीमों ने खोज निकाला

हत्यारोपित की तलाश में एसपी ने तीन टीमों का गठन कर तलाश कराई। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पास सूनसान इलाके में प्रमोद को पुलिस टीम ने घेर लिया। बचने के लिए उसने टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

– दोनों के बीच था प्रेम संबंध

कोतवाल ने बताया कि महिला और प्रमोद के बीच प्रेम संबंध थे। एसपी अभिनंदन ने बताया कि प्रेमिका की शादी हो जाने से प्रमोद नाराज चल रहा था, जिसके चलते घटना को अंजाम दिया है। मुृठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपित प्रमोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग का निर्देश : घर-घर जाकर कराएं वैक्सीनेशन

City News Uttar Pradesh

यूपी : तबादले से परेशान सफाईकर्मी ने एडीओ पंचायत कार्यालय पर खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप …

City News Uttar Pradesh

अतर्रा तहसील दार पर न्यालायाय का चला सख्त चाबुक : अग्रिम आदेशों तक रोका गया वेतन

City News Uttar Pradesh

Banda : सुलभ शौचालयोंका सिम-सिम बन्द, जरूरत मंद परेशान …

धनतेरस पर चमका बाजार, पचास करोड़ कारोबार का पहुंचा ग्राफ

City News Uttar Pradesh

डाकू ददुआ के भाई और पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल धोखाधड़ी के मामले में भेजे गये जेल

ब्रेकिंग न्यूज़