City News Uttar Pradesh
फेसबुक पर लिखा ‘अलविदा’: डीपी पर लगाया ‘वेलकम डेथ’ का लोगो, युवक ने तोड़ी जिंदगी की डोर
उत्तर प्रदेश

फेसबुक पर लिखा ‘अलविदा’: डीपी पर लगाया ‘वेलकम डेथ’ का लोगो, युवक ने ‘तोड़ी’ जिंदगी की डोर

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

महोबा। सोशल मीडिया पर एक “अलविदा पोस्ट” ने पूरे शहर को झकझोर दिया। ऊदल चौक निवासी 25 वर्षीय युवक ध्रुव कटारे ने फेसबुक पर ‘अलविदा’ लिखकर और डीपी पर “वेलकम डेथ” का लोगो लगाकर अपनी मौत की घोषणा कर दी। कुछ ही घंटों बाद उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। महोबा के ऊदल चौक निवासी ध्रुव कटारे की इस मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सोमवार की देर शाम उसने फेसबुक पर “अलविदा” शब्द लिखकर अपने दोस्तों और परिचितों को संकेत दे दिया था।

फेसबुक पर लिखा ‘अलविदा’: डीपी पर लगाया ‘वेलकम डेथ’ का लोगो, युवक ने तोड़ी जिंदगी की डोर

इसके साथ ही उसने अपनी प्रोफाइल डीपी पर “वेलकम डेथ” का लोगो लगा दिया। पोस्ट देखकर कई दोस्तों ने कमेंट बॉक्स में उसे रोकने और समझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, ध्रुव ने घर में ही जहर खा लिया। परिजनों को जब उसकी हालत बिगड़ती दिखी तो तत्काल जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, चर्चा है कि ध्रुव किसी प्रेम-प्रसंग से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि, परिवारजन इस विषय पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया, परिजनों ने युवक के बीमार होने की जानकारी देते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। फिर भी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बांदा में खान निदेशक का औचक निरीक्षण, कई खदान संचालकों पर कसा शिकंजा, हेकड़ी गुम ! …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान फूलों की खेती से हो सकते हैं धनवान

दरोगा की जिला पंचायत सदस्य से गुंडई ! अध्यक्ष सुनील पटेल डीएम से मिलें, कार्यवाई की मांग

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें जन संवाद कर सुनी समस्यायें : सरकार की बताई योजनायें

City News Uttar Pradesh

बेंदा घाट यमुना पुल के क्षतिग्रस्त पिलर का मरम्मत कार्य शुरू, वाहनों के आवागमन से हो रही परेशानी

महोबा : एक लाख के इनामी निलंबित भगोड़ा आईपीएस मणिलाल पर एक और मुकदमा दर्ज …

ब्रेकिंग न्यूज़