23.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
सामूहिक विवाह योजना में नई व्यवस्था लागू: बायोमेट्रिक व फेस आईडी से होगा सत्यापन
उत्तर प्रदेश

सामूहिक विवाह योजना में नई व्यवस्था लागू: बायोमेट्रिक व फेस आईडी से होगा सत्यापन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब गड़बड़ियों को रोकने के लिए शासन ने नई व्यवस्था लागू की है। जिले में इस बार सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने वाले वर-वधू का बायोमेट्रिक और फेस आईडी के माध्यम से सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी ने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है।

सामूहिक विवाह योजना में नई व्यवस्था लागू: बायोमेट्रिक व फेस आईडी से होगा सत्यापन

इसमें 60 हजार रुपये सीधे बेटी के खाते में, 25 हजार रुपये विवाह का सामान और 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से अब तक 154 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इन सभी आवेदनों का सत्यापन अब नए नियमों के तहत बायोमेट्रिक और फेस आईडी द्वारा किया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद ही वर-वधू एक-दूसरे को वरमाला पहनाएंगे।

इश्क़ ने नहीं मानी बंदिशें: सिंदूर की लकीर ने जोड़ दिए दो दिल, मंदिर में हुआ 'प्रेम विवाह'

अभिषेक अवस्थी ने बताया कि कई जिलों में पहले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गड़बड़ियां सामने आई थीं। पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया और कुछ लोगों ने गलत तरीके से इसका लाभ उठाया। ऐसे में बायोमेट्रिक सत्यापन एक प्रभावी कदम के रूप में देखा जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा, “हम चाहते हैं कि योजना का लाभ वास्तव में उन लोगों को मिले, जो इसके पात्र हैं। इसी वजह से हमने इस बार कड़ी व्यवस्था की है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्टंटबाजों पर पुलिस का टूटा कहर: नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, वाहन हुए सीज

City News Uttar Pradesh

बाइक चोरों की गैंग पर ‘पुलिस का चाबुक’: 6 गाड़ियां बरामद, एक गिरफ्तार, तीन फरार

City News Uttar Pradesh

पथराव व मारपीट करने के आरोप में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष समेत चार आरोपी भेजे गए जेल

City News Uttar Pradesh

शिक्षक एमएलसी चुनाव हेतु भाजपा हुई सक्रिय : मतदाता बनाने के लिये पकड़ी तेजी

City News Uttar Pradesh

दहेज में सफारी गाड़ी न मिलने पर इंजीनियर ने की दूसरी शादी, पत्नी ने आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का लगाया आरोप …

City News Uttar Pradesh

मंत्री स्वतंत्र देव बोले: केन-बेतवा परियोजना में ‘विलंब’ नहीं बर्दाश्त, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़