City News Uttar Pradesh
बांदा में खाकी का दबदबा: जिले में माफियाओं की तोड़ी कमर, चला चाबुक
उत्तर प्रदेश

बांदा में खाकी का दबदबा: जिले में माफियाओं की तोड़ी कमर, चला चाबुक

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में इस साल पुलिस का दबदबा साफ तौर पर नजर आया। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।

बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल

माफिया राज को खत्म करने से लेकर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तक, खाकी ने हर मोर्चे पर अपनी ताकत दिखाई। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में जनपद में “ऑपरेशन कान्विक्शन” और “ऑपरेशन मुस्कान” जैसे अभियानों से समाज में कानून का राज स्थापित किया गया।

बांदा में खाकी का दबदबा: जिले में माफियाओं की तोड़ी कमर, चला चाबुक

पुलिस ने जिले के 19 माफियाओं की 10.92 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की। इसके अलावा, 37 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 13 अपराधियों की 12.69 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई। यह कार्रवाई अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने और उनके हौसले पस्त करने में महत्वपूर्ण रही।

बांदा में खाकी का दबदबा: जिले में माफियाओं की तोड़ी कमर, चला चाबुक

214 पर गुंडा एक्ट लगाया गया। 42 लोगों को जिला बदर किया गया। 36 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। “ऑपरेशन कान्विक्शन” के तहत 394 दोषियों को सजा दिलाई गई, जिसमें 1 को मृत्युदंड, 17 को आजीवन कारावास और 50 को 7 वर्ष से अधिक का कारावास मिला। पुलिस ने 4 अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया।

बांदा में खाकी का दबदबा: जिले में माफियाओं की तोड़ी कमर, चला चाबुक

इस दौरान 155 अवैध शस्त्र और 225 कारतूस बरामद हुए। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल 91 अपराधियों को गिरफ्तार कर नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया गया। इस साल लूट के केवल 5 मामले दर्ज हुए, जिनका पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए लूटा गया माल बरामद किया। यह संख्या 2021 और 2022 में दर्ज 12-12 मामलों से काफी कम है।

बांदा में खाकी का दबदबा: जिले में माफियाओं की तोड़ी कमर, चला चाबुक

यातायात अभियान के तहत 57,838 वाहनों का चालान किया गया, 238 वाहन सीज हुए, और 7.93 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 282 गुमशुदा बच्चों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया गया। 135 परिवारों को सुलह-समझौते के माध्यम से टूटने से बचाया गया।

बांदा में खाकी का दबदबा: जिले में माफियाओं की तोड़ी कमर, चला चाबुक

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। “ऑपरेशन कान्विक्शन” और “ऑपरेशन मुस्कान” जैसे अभियानों ने पुलिस को जनता के करीब लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बांदा को अपराध मुक्त और शांतिपूर्ण जिला बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दाल-चावल, आटा, शक्कर के दाम बढ़े, घर चलाना हो रहा मुश्किल

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सड़क हादसे में पांच मौतों पर जताया दुख

City News Uttar Pradesh

‘द कश्मीर फाइल्स’ फ़िल्म की टीम से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले- फिल्म समाज और देश को करेगी जागरूक

मोदी 3.0: भारत के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, पीएम सहित कुल 72 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का “बंटेंगे तो कटेंगे” का नारा बना जीत की कुंजी: उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

City News Uttar Pradesh

पेट्रोल पंप के नाम पर 30 लाख की ‘डिजिटल’ डकैती: मुंबई से चला ‘फर्जीवाड़े’ का बड़ा खेल

ब्रेकिंग न्यूज़