- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में दशहरा की धूम है, विजयादशमी को लेकर अलग ही रौनक है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने दशहरा पर शुभकामनाएं दीं। सभी से प्रदेश देश की समृद्धि तथा समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचितों की भलाई के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लेने को कहा।

उन्होंने कहा “दशहरा के पावन त्योहार पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं” ! दशहरा हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।इस पावन पर्व पर मेरी मंगल कामना है कि हम सब पूरी मानवता के कल्याण की भावना के साथ सत्य और न्याय के पथ पर आगे बढ़ते रहें।

इसके साथ ही विधायक प्रकाश दिवेदी नें सभी को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा, अधर्म का अंधकार चाहे कितना भी घना क्यों न हो, सत्य के आधार पर धर्म के “प्रकाश” की विजय शाश्वत है। पाप पर पुण्य की विजय का प्रतीक ‘विजयादशमी’ हमें सदैव विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शिक्षा देने वाला पर्व है. प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा है की ‘अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, और अहंकार पर विनम्रता के विजय का प्रतीक ‘विजयादशमी’ के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के उच्च आदर्श सदैव हमारा कर्तव्य पथ आलोकित करते रहें। यह दिव्य दिवस आप सभी के लिए सुख-सौभाग्य व सर्वविद उत्कर्ष का आशीष लेकर आए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
