- विनोद मिश्रा
बांदा। गिरवां सहकारी समिति में 250 टन क्षमता का गोदाम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत बनाया जाएगा। सहकारिता राज्य मंत्री ने शनिवार को इसका वर्चुअल शिलान्यास किया। संयुक्त आयुक्त और चेयरमैन द्वारा मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया। कहा कि इससे किसान अपनी उपज सुरक्षित भंडारण और सही मूल्य मिलने पर बेच सकेंगे। गोदाम की लागत करीब 99 लाख 20 हजार रुपये आएगी।

गिरवां में संचालित सहकारी समिति परिसर में जिला सहकारी बैंक के सभापति पंकज अग्रवाल और संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता वीरेन्द्र बाबू दीक्षित ने इस गोदाम का भूमि पूजन कराया। इस मौके पर सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने वर्चुअल शिलान्यास किया, लाइव प्रसारण भी किसानों ने देखा। मंत्री ने कहा कि सहकारिता लगातार प्रगति कर रहा है। समितियां कंप्यूटरीकृत हो रही है। गोदामों का निर्माण भी हो रहा है।

इसी क्रम में उन्होंने दावा किया कि किसानों को बेहतर उर्वरक की व्यवस्था एंव समर्थन मूल्य में बेची गई उपज का 72 घंटे में भुगतान हो रहा है। सहायक आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाले इस गोदाम में किसान अपनी उपज सुरक्षित रख सकेंगे। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी एके सिंह, उप महाप्रबंधक एमए सिद्दीकी, एडीसीओ रामआसरे चौधरी, डा.अरविंद कुमार, राकेश मिश्रा, लोकेश लोकेश त्रिवेदी, उदित नारायण द्विवेदी, अंजलि, अरुण कुमार, ओमप्रकाश तिवारी, प्रेम स्वरूप द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
