24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Kisan Mahapanchyat : अखिलेश यादव बोले-यूपी में अंधेर नगरी चौपट राजा, दिन में दुष्कर्म और रात में गांजा …

 

अलीगढ़ । कृषि कानून के विरोध में किसानों के समर्थन में पहली बार महापंचायत में पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भारतीय जनता की केंद्र के साथ राज्य सरकार पर भी जमकर बरसे। अलीगढ़ के टप्पल में शुक्रवार को किसान महापंचायत में अखिलेश यादव पूरी लय में थे।

टप्पल के मैदान में आयोजित किसान महापंचायत के मंच पर पहुंचे अखिलेश यादव ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान नेताओं को नमन किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के कानून के मामले में केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया। इस दौरान उन्होंने एक कहावत को बदले तर्ज में बोला। उन्होंने कहा कि बहुत पुरानी कहावत है। अंधेर नगरी चौपट राजा, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसको बदला जा रहा है। उत्तर प्रदेश में हो रहा है कि अंधेर नगरी चौपट राजा, दिनदहाड़े दुष्कर्म और रात भर गांजा। यह जिसको भी देखना है तो यूपी में आजा। उन्होंने कहा कि बताओ तो उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की क्या हालत कर दी। सीएम योगी आदित्यनाथ तो कहते है कि ठोंक दो। ठोंक दो के चक्कर में पता नही पुलिस किसे ठोक दें यह भी ठीक नहीं है। अब वह अपराधी को ठोंक दे या फिर जनता को। उन्होंने कहा कि बताओ हमारे यहां ऐसी सरकार चल रही हैं।
किसान महापंचायत में अखिलेश यादव ने कहा कि आप सभी ने देश के किसानों को जगाया है। इस लड़ाई में हम आपके साथ हैं। हमको जब भी जब मौका मिलेगा कानून हटा देंगे। राकेश टिकैत तो बहादुर बाप के बहादुर बेटे हैं। टप्पल किसान आंदोलन की ऐतिहासिक भूमि है। आज की इस महापंचायत से बड़ा संदेश जाएगा। कृषि पर कानून बनाने वाले दस बजे ऑफिस जाते हैं, लेकिन किसान कभी बैठता नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे कार्यकाल में हमने उत्तर प्रदेश में जहाज उतारने वाली सड़क बनाई। भाजपा ने नोटबंदी व जीएसटी जैसे सारे गलत फैसले लिये। हमने तो 22 महीने में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाया था। योगी आदित्यनाथ सरकार तो ड्यूटी करने वालों के भी पैसे काट रही है। पुलिस वालों ने ड्यूटी भी की और पैसे भी काट गए। लॉकडाउन में पुलिस वालों के पैसे कटे, इसका जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो बदलने वाले मुख्यमंत्री है। उद्घाटन का उद्घाटन करने वाले सीएम हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ तो लैपटॉप चलाना नहीं जानते हैं। उन्हेंं लाल टोपी से बहुत तकलीफ है।
भाजपा सरकार के काम पर अखिलेश ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत को गुलाम बनाया था, भाजपा की सभी सरकार भी इसी कंपनी की तर्ज पर काम कर रही है। यही कंपनी आगे सरकार बन गई थी। यह सरकार बेचकर कंपनियों को दे रही है। भाजपा वाले सरकार को कंपनी बना रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार किसान के हित में कोई भी काम नहीं कर रही है। भाजपा की कोई भी सरकार किसानों की मदद नहीं कर रही है। किसानों पर थोपे गए कानून हटाए जा सकते हैं। अगर उनको किसी दबाव में रखेंगे तो हम विश्वगुरू कैसे बनेंगे। सरकार को किसान की मदद के बारे में सोचना ही होगा। अगर भाजपा की सरकार नहीं चेती तो किसान इनका घमंड तोड़ देंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड की मिट्टी बीमार : ताकत धंसी एक मीटर नीचे

City News Uttar Pradesh

बेंदा घाट यमुना पुल के क्षतिग्रस्त पिलर का मरम्मत कार्य शुरू, वाहनों के आवागमन से हो रही परेशानी

शबरी के बेर की तरह ‘मीठी’ होगी अब ‘मंडी’ की थाली: अब ‘भूखा’ नहीं रहेगा अन्नदाता !

City News Uttar Pradesh Desk

पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया ध्वजारोहण: देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प

City News Uttar Pradesh

पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला किसान का शव, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, घटना स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण

जिले में भारी वर्षा की संभावना पर डीएम नें किया रेड अलर्ट: चलेगा सर्प दंश सुरक्षा सप्ताह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़