31.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नें किया आत्ममंथन : जीत की बनाई रणनीति
उत्तर प्रदेश

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नें किया आत्ममंथन : जीत की बनाई रणनीति

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर निकाय चुनाव तथा सेवा पखवाडा अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक हुई। सभी नगर निकाय सीटें जीतने का संकल्प लिया गया।

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नें किया आत्ममंथन : जीत की बनाई रणनीति
BJP did introspection regarding civic elections: strategy to win

बैठक में भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह द्वारा मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पिछले माह से तैयारी कर रही है। 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा की भी रूपरेखा बताई। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित को जिला संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नन्ना को सह संयोजक नियुक्त किया।

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नें किया आत्ममंथन : जीत की बनाई रणनीति
BJP did introspection regarding civic elections: strategy to win

बैठक में भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने कहा की भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जो जनता के बीच सक्रिय रहती है। बताया की निकाय चुनाव को लेकर वार्ड स्तर पर बैठक होगी। नगर निकाय चुनाव 2024 के आम चुनाव का रिहर्सल है।

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नें किया आत्ममंथन : जीत की बनाई रणनीति
BJP did introspection regarding civic elections: strategy to win

सांसद आरके सिंह पटेल ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा की हम जिले दोनों नगर पालिकाओं तथा 6 नगर पंचायतों में जीत हासिल करेंगे।

इस अवसर पर विधायक नरैनी ओम मणि वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व विधायक राजकरण कबीर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लवलेश सिंह, बुंदेलखंड विकास बोर्ड सदस्य माता बदल प्रजापति, प्रांतीय परिषद सदस्य अजय सिंह पटेल, चेयरमैन ओरन योगेश द्विवेदी, बबेरू चेयरमैन विजय पाल सिंह बड़ोखर ब्लाक प्रमुख सोनू सिंह सोनू, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बिजली बनी बैरन: आठ-आठ घंटे की कटौती से जनजीवन बेहाल,उमस में तड़प रहे लोग

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा नें वन विभाग को हौंका : बोलीं पौधरोपण में नहीं चलेगा आंकड़ों का खेल

City News Uttar Pradesh

जल संकट और महिला अधिकारों पर ‘मंथन’: गूंजी ‘भविष्य’ की सबसे ‘बड़ी चुनौती’ !

बांदा में पर्यटन को मिलेगी नई दिशा: 1980 लाख से ‘चमकेगें’ ऐतिहासिक स्थल

City News Uttar Pradesh

हाईवे पर मौत का तांडव: डंपर-एंबुलेंस में जोरदार भिड़ंत, महिला मरीज की मौत, पांच घायल

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का ‘ढीली अफसरशाही’ पर चला डंडा: निर्माण में ‘लापरवाही’ तो होगी ‘कड़ी’ कार्रवाई

ब्रेकिंग न्यूज़