City News Uttar Pradesh
बालश्रम पर कड़ी नजर: ऑपरेशन बचपन के तहत हुई कार्रवाई, दो बच्चे हुए मुक्त
उत्तर प्रदेश

बालश्रम पर कड़ी नजर: ऑपरेशन बचपन के तहत हुई कार्रवाई, दो बच्चे हुए मुक्त

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग यूनिट और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने 4 जनवरी को बालश्रम के खिलाफ सघन चेकिंग और जागरुकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत “ऑपरेशन बचपन” और “ऑपरेशन खोज” के अंतर्गत कई क्षेत्रों में दुकानों और होटलों की जांच की गई।

बालश्रम पर कड़ी नजर: ऑपरेशन बचपन के तहत हुई कार्रवाई, दो बच्चे हुए मुक्त

चेकिंग के दौरान बस स्टैंड, बंगालीपुरा, कालूकुआँ, गायत्री नगर, तिंदवारी चौराहा और मवई चौराहा सहित अन्य स्थानों पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान 2 नाबालिग बच्चे गैर-खतरनाक श्रेणी में बाल श्रम करते हुए पाए गए। श्रम विभाग ने संबंधित दुकान और होटल मालिकों को नोटिस जारी किया और चालान काटा।

बालश्रम पर कड़ी नजर: ऑपरेशन बचपन के तहत हुई कार्रवाई, दो बच्चे हुए मुक्त

अभियान के दौरान स्थानीय दुकानदारों को बालश्रम न कराने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि कोई दुकानदार या होटल मालिक बच्चों से काम कराते पाया गया, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बस स्टैंड पर यात्रियों को चोरी और जहरखुरानी जैसे खतरों के प्रति भी जागरूक किया गया। अभियान में श्रम अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, आरक्षी प्रशांत यादव, और रंजीत सिंह शामिल रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर प्रत्याशी प्रकाश के प्रचार शंखनाद में विपक्षी प्रत्याशी हुये गुम ?

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता आयोग ने गाड़ी परिवादी को सौंपा 5 लाख 69 हजार 341 का चेक …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का ऐलान: धरतीपुत्रों को मिलेगा मुआवजा, डीएम को दिये निर्देश

थाना समाधान दिवस में एक प्रतिशत कामयाबी बाकी हुई विभागों को फारवर्ड !

पंचायत विभाग का दुस्साहस : भवन हैं जर्जर, बदबू से विषाक्त ! …

City News Uttar Pradesh

शादी से लौटते वक्त सड़क हादसे में दो युवक “काल के गाल” में समाए: एक गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़