- विनोद मिश्रा
बांदा। आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी नें मंडलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की।श्रम विभाग को इसमें फिसड्डी निकलनें से आयुक्त की नाराजगी झेलनी पड़ी। आयुक्त ने नवम्बर माह से प्रारम्भ होने वाली धान खरीद के लिए खरीद केन्द्रों को मण्डल में समय से संचालित कराये जाने तथा ज्वार, बाजरे की खरीद भी लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिये।

जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत पाइप पेयजल योजना के कनेक्शन दिये जाने की समीक्षा करते हुए पाइप लाइन डालने एवं आवशेष घर-घर कनेक्शन दिये जाने का कार्य को 15 नवम्बर तक पूर्ण कराये जाने को कहा। उन्होंने चित्रकूट की निर्माणाधीन चांदीबांगर पेयजल योजना का निर्माण कार्य दिसम्बर, 2023 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। क्रास चेकिंग की भी बात कही। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को सडकों की गड्ढा मुक्ति एवं नवीन सड़कों के निर्माण कार्य के निर्देश दिये।

आयुक्त ने श्रम विभाग द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य में उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उप श्रमायुक्त को लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिये। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति में सुधार तथा ट्रिपिंग में कमी लाये जाने के सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया।
बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत विद्यालयों मे आपरेशन कायाकल्प में हमीरपुर एवं चित्रकूट जनपद में दिव्यांग शौचालयों का निर्माण, बाउन्ड्रीवाॅल कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों का सत्यापन भी किये जाने के निर्देश दिये। मौसमी बीमारियों, गौ संरक्षण आदि पर भी अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
