29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बुलट सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, लूट के तीन आरोपी बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, लूटे गए आभूषण और तमंचा हुआ बरामद
उत्तर प्रदेश

बुलट सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, लूट के तीन आरोपी बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, लूटे गए आभूषण और तमंचा हुआ बरामद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा व महाकालेश्वर के बीच पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश सहित तीन को दबोच लिया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

बुलट सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, लूट के तीन आरोपी बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, लूटे गए आभूषण और तमंचा हुआ बरामद
Encounter In Banda: Bullet riding miscreants encounter with police, three accused of robbery arrested

शनिवार शाम करीब छह बजे चिल्ला थाना पुलिस पपरेंदा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बुलट सवार तीन बदमाश पैलानी की ओर जा रहे थे। पुलिस ने रोका तो भागने लगे।

बुलट सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, लूट के तीन आरोपी बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, लूटे गए आभूषण और तमंचा हुआ बरामद
Encounter In Banda: Bullet riding miscreants encounter with police, three accused of robbery arrested

चिल्ला व पपरेंदा पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर बदमाशों ने बुलट छोड़ दी और झाड़ियों में छिपकर पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि अन्य भागने लगे। पुलिस ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

बुलट सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, लूट के तीन आरोपी बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, लूटे गए आभूषण और तमंचा हुआ बरामद
Encounter In Banda: Bullet riding miscreants encounter with police, three accused of robbery arrested

अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में सलमान खान (26) पुत्र अल्ताफ निवासी बरसड़ा (गिरवां) घायल हो गया। पुलिस ने सलमान सहित दो अन्य बदमाश अरविंद, महेश विश्वकर्मा निवासी कोर्रही (बिसंडा) को घेरकर पकड़ लिया।

बुलट सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, लूट के तीन आरोपी बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, लूटे गए आभूषण और तमंचा हुआ बरामद
Encounter In Banda: Bullet riding miscreants encounter with police, three accused of robbery arrested

बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 11 अगस्त को चिल्ला थाना क्षेत्र में बिजली कर्मी बनकर लूट को अंजाम दिया था। इसके अलावा बबेरू में भी दो घटनाएं कर चुके हैं। इनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण व तमंचा बरामद हुआ है। मुठभेड़ के दौरान चिल्ला थाना प्रभारी आनंद कुमार, पपरेंदा चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : दरोगा से लूटी पिस्टल को ही शराब माफिया बना रहा था ढाल, पुलिस टीम पर किये थे पांच राउंड फायर …

City News Uttar Pradesh

उद्योग बंधु की बैठकें बनी ‘बासी कढ़ी में सौंवा उबाल’ : आदेशों की ‘गूंज’ में दब गया ‘दर्द’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: अमित शाह राजनीति के असली चाणक्य, अनुशासन और परिश्रम की प्रतिमूर्ति

City News Uttar Pradesh

दहेज के लिए नवविवाहिता को पीटकर घर से निकाला: पत‍ि समेत सात के खि‍लाफ मुकदमा दर्ज

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

करन हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला: कातिलों पर चला न्याय का हथौड़ा, तीन दरिंदों को उम्रकैद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़