24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
वाह डीएम वाह: बांदा में गोबर से बनेगा पेंट, गौशालायें होंगी आर्थिक सशक्त
उत्तर प्रदेश

वाह डीएम वाह: बांदा में गोबर से बनेगा पेंट, गौशालायें होंगी आर्थिक सशक्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें गौशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया है। गोबर से जिले में पेंट तैयार होगा। डीएम नें इसके लिये बैठक की। गौशालाओं की आय बढाने के सम्बन्ध में गौशाला संचालकों, प्रधानों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं तथा अधिकारियों से कहा कि गौवंशों को सुव्यवस्थित रूप से संरक्षित करने के साथ आय के साधानों को भी बढाना जरूरी है।

वाह डीएम वाह: बांदा में गोबर से बनेगा पेंट, गौशालायें होंगी आर्थिक सशक्त
Wah DM Wah: Paint will be made from cow dung in Banda, Gaushalas will be economically empowered

डीएम दुर्गा शक्ति नें गौवंश के गोबर से तैयार किये जाने वाले प्राकृतिक पेन्ट प्रोजेक्ट को दिखाया। कहा इस प्रोजेक्ट को अपनाने से “आर्थिक संकट दूर हो गुदर वाह – गुदर वाह” हो जायेगा। समझाया की गौवंश के गोबर में पानी व अन्य पदार्थ मिलाकर पेन्ट तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 25 लाख है।

वाह डीएम वाह: बांदा में गोबर से बनेगा पेंट, गौशालायें होंगी आर्थिक सशक्त
Wah DM Wah: Paint will be made from cow dung in Banda, Gaushalas will be economically empowered

उन्होंने इसका प्रजेन्टेशन भी दिखाया। गौवंश के गोबर से पेन्ट बनानें हेतु जागरूक किया। इस कार्य हेतु तीन स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा सहमति प्रदान की गयी। डीएम नें उन्हें आवश्यक सहायता के लिये आश्वस्त किया। बैठक में गोबर से बर्मी कम्पोस्ट, गोबर के लट्ठे, दीपक एवं जीवामृत भी बनाये जाने का प्रजेन्टेशन किया गया।

वाह डीएम वाह: बांदा में गोबर से बनेगा पेंट, गौशालायें होंगी आर्थिक सशक्त
Wah DM Wah: Paint will be made from cow dung in Banda, Gaushalas will be economically empowered

जिलाधिकारी ने गौवंशों को हरा चारा के सम्बन्ध में गौशाला तथा खाली गोचर की भूमि में नेपियर घास को लगानें को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि चिन्हित 63 हाॅट स्पाट जहां पर गौवंश एकत्र होते हैं, उन स्थलों का पुनः निरीक्षण करें। उन्हें गौशाला में संरक्षित किया जाए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद नें जाना हाल, कोरोना को कितनी दी ‘मात’ …

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती बोली: केन नदी ‘बांदा’ की जीवन रेखा, इसका ‘संरक्षण’ हम सबका ‘दायित्व’

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें जारी कराया 501 करोड़ 35 लाख: नलकूप परियोजना होंगी पूर्ण

City News Uttar Pradesh

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी डबल डेकर बस; चार की मौत

ग्राम विकास मंत्री विजय लक्ष्मी समीक्षा एवं चौपाल में असंतुष्ट हो देती रह गई निर्देश

बांदा के बैंक में 36 लाख का गबन: कैशियर समेत तीन बैंक कर्मी भेजे गये जेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़