
- विनोद मिश्रा
बांदा। थाना बबेरु क्षेत्र के मुरवल गांव में 18 दिसंबर की रात हुई युवती की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवती की हत्या उसके सगे भाई और मामा ने मिलकर की थी। पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह युवती का एक शादीशुदा व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मृतका आरती के एक शादीशुदा व्यक्ति से प्रेम संबंध थे, जिससे वह शादी करना चाहती थी। यह बात आरती के सगे भाई उदयभान और मामा भुजबल को स्वीकार नहीं थी। 17 दिसंबर की रात, जब आरती को समझाने का प्रयास विफल हुआ और उसने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही, तो गुस्से में आकर उदयभान और भुजबल ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गड़रा नदी पुल के नीचे फेंक दिया।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह के नेतृत्व में थाना बबेरु पुलिस ने सघन जांच और सर्विलांस के माध्यम से इस मामले का अनावरण किया। मृतका के मौसेरे भाई शिवप्रताप सिंह उर्फ छोटू को 22 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 4 जनवरी को पुलिस ने बबेरु बस स्टैंड के पास से उदयभान और भुजबल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद कर लिया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
