24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा में दिल दहला देने वाली घटना : लापता व्यक्ति की ऐसी हालत में मिली लाश कि देखकर उड़ गए होश …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। इसे जिसने भी देखा व सुना सबके होश उड़ गए। जसपुरा थाना अंतर्गत जसपुरा गांव में दो दिनों से लापता किसान का हाथ-पैर बंधा शव यमुना नदी में मिलने से ग्रामीण सन्न रह गए। स्वजन ने छह माह पहले दुकानदार से हुए विवाद में हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसपी अभिनंदन ने घटनास्थल का मुआयना करके थाना पुलिस को वारदात के जल्द खुलासे का निर्देश दिया है।


जसपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बुधेड़ा निवासी दो दिन से लापता किसान रघुबीर निषाद के 45 वर्षीय पुत्र शिवनारायण निषाद का शव रविवार सुबह ग्रामीणों को यमुना नदी किनारे पड़ा मिला। उसका आधा शरीर पानी में था, हाथ-पैर साफी से बंधे होने के साथ उसके बीच में एक डंडा फंसा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी होने पर एसपी अभिनंदन व सीओ सदर सत्यप्रकाश ने घटनास्थल देखा।


मृतक के बड़े भाई रामआसरे व पुत्र दीपक ने बताया कि शुक्रवार रात पारिवारिक चाचा की लड़की की शादी का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने गया था। वहां से रात दस बजे चला था लेकिन घर नहीं पहुंचा था। उसकी तलाश करते रहे लेकिन पता नहीं चला था।

उन्होंने बताया कि छह माह पहले एक दुकानदार ने शिवनारायण पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए विवाद किया था और धमकी दी थी। पुलिस दुकानदार व उसके घर के लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। सीओ सत्यप्रकाश ने बताया कि पुत्र ने अज्ञात लोगों की भी तहरीर दी है। घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। शीघ्र हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने यमुना नदी के आसपास जांच की। वहां मिट्टी व मौरंग के नमूने लिए हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : पुलिस पर फिर लगे दाग, अभद्रता और डांट से आहत होकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या …

City News Uttar Pradesh

हादसा : बांदा में सिलिंडर फटने से लगी आग, टेंट व्यवसायी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत और धमाके से घर हुआ धराशायी

City News Uttar Pradesh

विधायक ब्रजेश खामोश : डीएम आनंद नें बांदा-टांडा हाईवे पर दिया ध्यान ! …

भाजपा में ‘चिकित्सा फंड’ की मांग तेज, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने उठाई आवाज

City News Uttar Pradesh

बांदा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, जान बचाने के लिए किया संघर्ष

बाहुबली डान मुख्तार अंसारी पर फर्जी शस्त्र लाइसेंस में आरोप तय …

ब्रेकिंग न्यूज़