विनोद मिश्रा
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ ने वर्ष 2022-23 के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजमोहन सिंह को अध्यक्ष चुन लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार दुबे को 86 वोटों से हराया। ब्रजमोहन को 547 और राजेश दुबे को 461 वोट मिले। एक अन्य प्रत्याशी रामलखन को 203 मत प्राप्त हुए।
महासचिव पद पर 494 वोटों के साथ राकेश कुमार सिंह विजयी हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप निगम लाला को 69 वोटों से पराजित किया। महासचिव पद के अन्य उम्मीदवारों में शिवविलास सोनी को 58, ओमप्रकाश सिंह को 119 और गोविंद प्रसाद त्रिपाठी को 112 वोट मिले।

संघ का कोष संभालने की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं ने 509 वोट देकर गंगा प्रसाद चतुर्वेदी को सौंपी है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष कुमार (कटरा) को 268 वोटों से हराया। कई पदों पर पहले ही निर्विरोध पदाधिकारी चुने जा चुके हैं। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर महिला अधिवक्ता हेमलता और दिनेश कुमार गुप्ता ने जीत दर्ज कराई।

इन्हें क्रमश: 844 और 345 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार लखेरा 486 वोट लेकर विजयी हुए। अजय सिंह मटौंध को 476 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रिगंदा सिंह को 523 और दिनेश कुमार सिंह को 287 वोट हासिल हुए। अन्य अधिकांश पदों और कार्यकारिणी में निर्विरोध चुनाव हुआ।

मंगलवार को शाम शुरू हुई मतगणना देर रात तक चली। इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष मिर्जा यावर हुसैन सहित अन्य सदस्यों की सतर्क निगरानी में संघ के सभागार में गिनती हुई। इस दौरान संघ सभागार परिसर में कई थानों की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बाजे-गाजे के साथ उनके समर्थकों ने फूलों की माला पहनाई। देर रात तक नवनिर्वाचित पदाधिकारी समर्थकों के साथ मंदिरों में माथा टेकने के बाद घरों को रवाना होते रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
