City News Uttar Pradesh
UP Weather : उत्‍तर प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश-शीतलहर को लेकर अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP Weather : उत्‍तर प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश-शीतलहर को लेकर अपडेट

 

उत्‍तर प्रदेश में पिछले सप्‍ताह तेज हवा के साथ बारिश होने से राज्‍यभर में ठंड का प्रकोप बढ़ गय है। उसके बाद धूप खिलने से लोगों को राहत जरूरी मिली है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण गलन काफी बढ़ी हुई है। इन सब मौसमी दशाओं के बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की भी बात कही गई है। इस बीच, मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव प्रदेश के कई हिस्‍सों में 8 फरवरी 2022 की रात से दिख सकता है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो कुछ जगहों पर मौसम का मिजाज तल्‍ख हो सकता है।
पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में सोमवार सुबह के समय हल्की धुंध रही, लेकिन उसके बाद धूप निकल आई। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली. दिनभर धूप खिली रही और उसके साथ ही हवाएं भी चलती रहीं. इस बीच, मौसम विज्ञानियों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 8 फरवरी की रात से दिखाई देने लगेगा। ऐसे में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ने की संभावना जताई गई है। इसका असर 9 फरवरी 2022 तक रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्‍सों में बारिश होने के आसार हैं।

UP Weather : उत्‍तर प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश-शीतलहर को लेकर अपडेट
UP Weather: Weather will change again in Uttar Pradesh, updates regarding rain-cold wave

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पर्वतीय राज्‍यों से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 फरवरी को प्रदेश भर में हल्की बारिश होने के आसार हैं. वहीं, 10 फरवरी को मुख्यतः मौसम साफ रहेगा, लेकिन पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, जिसके कारण दिन के समय तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 9 और 10 फरवरी को बारिश हो सकती है. इसके साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ सकता है. खासकर पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में शीतलहर के साथ कोहरे का सामना भी करना पड़ सकता है।
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. इसका असर उच्‍च पर्वतीय इलाकों के साथ ही देश के मैदानी भागों पर भी पड़ने की संभावना जताई गई है। इसके असर उत्‍तर प्रदेश में कोल्‍ड की स्थिति रह सकती है। बता दें कि कुछ दिनों पहले उत्‍तर प्रदेश के तकरीबन सभी हिस्‍सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। ओलावृष्टि के चलते फसलों को व्‍यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा था। अब एक बार फिर से बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी : जच्चा-बच्चा सुरक्षित, परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों का जताया आभार

City News Uttar Pradesh

आयुक्त की मंडलीय समीक्षा : औपचारिकता और डायलागों से रहा लबरेज !

City News Uttar Pradesh

पीएम आवास योजना भ्रष्टाचार के मकड़ जाल में: परेशान गरीबों की गोहार फिलहाल गई बेकार !

कर्मचारी कृपया ध्यान दें: अब दफ्तर जाते समय लगाना होगा हेलमेट, कार में सीटबेल्ट

City News Uttar Pradesh

ओडीएफ हुआ रेलवे क्रासिंग विभाग : अब ट्रेनें भी पकड़ने लगी तेज रफ्तार

City News Uttar Pradesh

हत्याकांड में बड़ा खुलासा: प्रेम प्रसंग में भाई और मामा ने की युवती की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़