City News Uttar Pradesh
बांदा में युवा कांग्रेस को मिला 'नया कुनबा' : 9 युवाओं ने थामी कांग्रेस की पतवार।
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में युवा कांग्रेस को मिला ‘नया कुनबा’ : 9 युवाओं ने थामी कांग्रेस की पतवार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिला कांग्रेस में युवा शक्ति बढ़ाने का अभियान तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन रोड पर सोमवार को हुई बैठक में 9 युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूती दी। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने की। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य सिंह एडवोकेट ने दिव्यांश वर्मा, मृत्युंजय तिवारी, रवि, सत्यम सिंह, कुलदीप कुमार, कन्हैया गुप्ता, पंकज सिंह, राहुल सिंह और आकाश गुप्ता को सदस्यता दिलाई। सभी को पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया।

बांदा में युवा कांग्रेस को मिला 'नया कुनबा' : 9 युवाओं ने थामी कांग्रेस की पतवार। जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि देश आज ऐसे मोड़ पर है जहां युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। युवा ही राष्ट्र के निर्माता हैं। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व और नीतियों से प्रेरणा लेकर युवाओं को आगे आने का आवाह्न करती है। उन्होंने नए सदस्यों से कहा कि संगठन में सक्रियता दिखाकर जनहित के मुद्दों को उठाएं और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।

बांदा में युवा कांग्रेस को मिला 'नया कुनबा' : 9 युवाओं ने थामी कांग्रेस की पतवार। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य सिंह एडवोकेट ने कहा कि राहुल गांधी का स्पष्ट संदेश है कि युवा आगे आएं और संगठन में जिम्मेदारियां संभालें। युवा कांग्रेस आने वाले समय में बेरोजगारी, महंगाई और छात्रहित के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

बांदा में युवा कांग्रेस को मिला 'नया कुनबा' : 9 युवाओं ने थामी कांग्रेस की पतवार। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रमेशचन्द्र कोरी, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला महासचिव कालीचरण निगम, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, गोविन्द नारायण और डॉ. के पी सेन मौजूद रहे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव के बाद युवा कांग्रेस में यह सदस्यता अभियान पार्टी को जिले में नई ऊर्जा देगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मरने का शौक हो तो कातिल नहीं मिलता : इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाकर युवक ने दी जान

दिल दहला देने वाला हादसा : बांदा में पांच साल की मासूम बच्ची की तड़पकर चली गई जान

शादी में बार-बालाओं के साथ डांस करने पर चले लाठी-डंडे: दूल्हे पक्ष के चार लोग हुए घायल

बांदा में बिजली विभाग फेल: फाल्ट-शटडाउन ने शहर को 20 घंटे बनाया ‘बंधक’

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस ने गठित की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समिति …

मेडिकल कालेज का निकम्मापन : स्टाफ बढ़ा न सुविधा, 23 लाख सरेन्डर …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़