City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति ने किया आत्मसमर्पण: एडीएम की गाड़ी पर पथराव करने का है आरोप
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति ने किया आत्मसमर्पण: एडीएम की गाड़ी पर पथराव करने का है आरोप

विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति ने एडीएम की गाड़ी पर पथराव तथा पुलिसकर्मी पर हमले के आरोप में गुरुवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उनके वकील के प्रार्थना-पत्र पर न्यायाधीश ने अंतरिम जमानत दी है। अगली पेशी चार जुलाई को होगी।

2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान तिंदवारी रोड स्थित मंडी में सपाइयों ने एडीएम की गाड़ी रोककर पथराव किया था। इसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बलखंडी चौकी प्रभारी राजनारायण नायक घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति समेत 38 के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था।

पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति ने किया आत्मसमर्पण: एडीएम की गाड़ी पर पथराव करने का है आरोप
Former MLA Brajesh Prajapati surrenders: Accused of pelting stones at ADM’s vehicle

इसमें पूर्व विधायक को छोड़कर अन्य सभी आरोपियों ने एमपी/एमएलए कोर्ट गरिमा सिंह की अदालत से अपनी जमानत करा ली थी। पूर्व विधायक की ओर से अपनी जमानत न कराने पर न्यायालय ने जमानती व गैर जमानती वारंट जारी कर पेशी पर हाजिर होने का आदेश दिया था। पूर्व विधायक ने एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां सुनवाई में जज ने उनका प्रार्थना-पत्र स्वीकृत करते हुए अंतरिम जमानत दे दी। मामले की अगली सुनवाई चार जुलाई को होगी। यह जानकारी विशेष लोक अभियोजक अंबिका व्यास ने दी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बजरंग दल की चिंतन बैठक : पढ़ाया गया मार्गदर्शन का पाठ …

City News Uttar Pradesh

डीएम जागिये: बांदा की खैरई बालू खदान अवैध खनन में मस्त और आप चुनाव में व्यस्त !

घोटाले की जांच में घोटाला: अफसर ‘भ्रष्टाचार’ पर डाल रहे ‘पर्दा’? प्रशासन बेनकाब !

यूपी चुनाव 2022 : बसपा प्रमुख मायावती ने भरी हुंकार, बोलीं- डबल इंजन को अलग करने से ही प्रदेश में होगा विकास

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना नें मरीजों की फूलाई सांसे, ऑक्सीजन जुटाने में स्वास्थ विभाग का छूटा पसीना !, मौत का मंजर जारी ! …

Banda : चित्रकूट मंडल में वर्ड फ्लू का आतंक! चित्रकूट में दौसौ मुर्गे प्रशासन नें मारे,बांदा में आईसो लेसन वार्ड बना।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़