- विनोद मिश्रा
बांदा। पति से फोन पर बातचीत के दौरान विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब घरवालों ने देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी मनोरमा पत्नी श्याम किशोर पाल ने गुरुवार की रात कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में कपड़े की रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

सुबह घरवालों की नींद खुली तो देखा मनोरमा अपने कमरे में नहीं थी। दूसरे कमरे में झांककर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतका के चचिया ससुर उमेश ने बताया कि श्यामकिशोर परदेश में रहकर मजदूरी करता है। वह होली पर्व पर गांव आया था। इसके बाद वह वापस चला गया। तब से वह गांव नहीं लौटा। उसने आशंका जताई है कि गुरुवार की रात मनोरमा का फोन पर पति से विवाद हो गया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
