26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : दूसरे चरण में शहर से लेकर गांवों तक कोरोना वैक्सीनेशन का हुआ पूर्वाभ्यास…

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। जनपद में सोमवार को ड्राई-रन का दूसरा चरण शुरू हो गया। पहला चरण पांच जनवरी को छह केंद्रों परहुआ था। दूसरे चरण में जनपद के 11 स्थानों पर स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर से लेकर गांवों तक कोरोना वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास किया। डीएम समेत समेत अन्य अफसरों ने ड्राईरन के दूसरे चरण की व्यवस्थाओं की जांच की। जनपद में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण को लेकर रविवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं।

सोमवार को को ड्राई रन के दौरान कोरोना वैक्सीनेशन का स्वास्थ्य कर्मियों ने पूर्वाभ्यास किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एनडी शर्मा ने बताया कि ड्राई रन का उद्देश्य है कि सुरक्षित तरीके से वैक्सीन हर किसी को लग सके। वैक्सीन आने के पूर्व ही टीकाकरण की हर तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया कि जिले के 9 ग्रामीण व दो शहरी स्वास्थ्य इकाइयों पर इसकी शुरूआत हुई।

शहरी क्षेत्र में राजकीय मेडिकल कालेज व जिला पुरुष चिकित्सालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में अतर्रा, नरैनी, बहेरी, बबेरू और जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रऔर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी, कमासिन, बिसंडा तथा बड़ोखर में कोरोना वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास हुआ है। पूर्वाभ्यास के दौरान जिला चिकित्सालय में बने कोविड-19 टीका केंद्र बूथ का जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। प्रतीक्षालय व टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व जनपद के छह स्थानों पर ड्राई रन के तहत कोरोना वैक्सीनेशन काडेमो हुआ था।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में आसमान से बरस रही ‘आग’ : 16 जून से ‘राहत’ के आसार !

City News Uttar Pradesh

शिक्षकों का ‘टीईटी’ की नई नीति पर सड़कों पर फूटा ‘गुस्सा’ : दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बांदा में लुटेरों का गैंग सक्रिय : नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रक चालक से लूटे 50 हजार

City News Uttar Pradesh

योगी मंत्रिमंडल का धनतेरस तक हो सकता है विस्तार: राज्यपाल से सीएम योगी ने की मुलाकात

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा विकास कार्यों का औचक निरीक्षण: परखी गुणवत्ता, दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी हो रहे बदनाम : वायरल पर्चा जिला पंचायत अध्यक्ष अभय एंव भाई उदय सिंह की खोल रहा पोल ? जांच क्यों नहीं ?

ब्रेकिंग न्यूज़