
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला “मुख्यालय की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा” गई है। शहर के दिल माने जाने वाले तहसील रोड, रोडवेज, हेड पोस्ट ऑफिस से ओवरब्रिज और बाबूलाल चौराहे तक का इलाका “जाम के जहन्नुम में तब्दील” हो चुका है। “न कोई प्लानिंग, न कोई नियंत्रण, और न कोई समाधान” यही है बाँदा की सड़क हकीकत।

स्थिति यह है कि यहां हर रोज़ सुबह-शाम गाड़ियों की लंबी कतारें, एंबुलेंस तक फँसी, स्कूली बच्चे लेट और आम आदमी बेहाल रहता है। भीषण जाम अब आम बात हो गई है। लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका यह “ट्रैफिक जाम अब सिर्फ समस्या नहीं, बल्कि एक स्थायी संकट” बन गया है। ‘ज्यों-ज्यों दवा की, मर्ज बढ़ता ही गया’।

क्यों नहीं सुधर रहा बाँदा का ट्रैफिक ? शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शुमार यह इलाका तहसील कार्यालय, रोडवेज बस स्टैंड, मुख्य पोस्ट ऑफिस जैसे प्रमुख स्थलों को जोड़ता है। सड़कों की चौड़ाई बेहद सीमित, जबकि वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जगह-जगह अनियोजित पार्किंग, फुटपाथ तक अतिक्रमण, और सड़क किनारे हाथ ठेले-खोमचे इस संकट को और घना बना रहे हैं। ई-रिक्शा और स्कूल वैन चालक ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए “सड़कों को और जामजदा” बना रहे हैं।

अतीत में कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चले, लेकिन इन अभियानों की हकीकत वही रही ‘ढाक के तीन पात’। अतिक्रमण हटते हैं तो कुछ ही घंटों या दिनों में फिर वापस आ जाते हैं। कोई स्थायी समाधान नहीं, न ही ट्रैफिक प्लानिंग में कोई ठोस बदलाव। सड़क किनारे पार्किंग की स्पष्ट व्यवस्था तक नहीं की गई। शहरवासियों में गहरा आक्रोश है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
