- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर की हत्या के मामले में दोषियों को सजा के लिये जूनियर इंजीनियर महा संघ गुस्से में उफनाया हुया है। नहर संचालन बाधित करने के साथ ही कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी ठोंक दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के आवास पर जाकर ज्ञापन दिया। एवं वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

आपको बता दें की सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय के अवर अभियंता विकास कुमार का शव मप्र की अजयगढ़ तहसील अंतर्गत मझगांय नहर कोठी में मिला था। आरोप है की सुनियाेजित तरीके से बालू कारोबारियों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले पर अजयगढ़ थाना प्रभारी बखत सिंह लीपापोती करते हुए मामले को दुर्घटना का रूप देने पर तुले हुए हैं। कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन सभी के बयानों में भिन्नता होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महासंघ पदाधिकारियों ने यूपी और एमपी के मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजकर हत्या की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। महासंघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अजयगढ़ पुलिस अभियुक्तों के साथ मिली हुई है पदाधिकारियों ने बताया कि सिंचाई प्रखंड तृतीय का कार्यक्षेत्र मप्र है।

इसी मामले को लेकर नवाब टैंक स्थिति आफिस के बाहर महासंघ पदाधिकारियों का गुरुवार से धरना कार्यक्रम जारी है।चेतावनी दी गई है कि अगर न्याय नहीं दिलाया गया तो नहरों का संचालन बाधित हो सकता है। आंदोलन कारी जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद से मिलें पूरा घटना क्रम बताया। मंत्री नें इस संबंध में शासन स्तर से जांच कराये जानें का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान जनपद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, जनपद सचिव विनय कुमार व चंदप्रकाश के अलावा सभी महासंघ पदाधिकारीगण व सदस्य आदि शामिल रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
