
- शरद मिश्रा
बांदा। भीड़भाड़ वाला सदर बाज़ार जहाँ हर दिन हजारों कदम गुजरते हैं, दुकानों की भागदौड़ रहती है, महिलाओं और बुजुर्गों को सुविधाओं की कमी सबसे ज्यादा परेशान करती है। लेकिन शुक्रवार का दिन इस क्षेत्र के लिए ‘राहत’ लेकर आया। कोतवाली रोड सदर बाज़ार में नगर पालिका द्वारा निर्मित आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन विधायक प्रकाश दिवेदी ने किया।

इस उद्घाटन के साथ शहर की स्वच्छता व्यवस्था को एक नया मोड़ मिल गया। सदर बाज़ार शहर का धड़कता हुआ हिस्सा है। लेकिन वर्षों से यहां सार्वजनिक शौचालय की कमी सबसे बड़ी समस्या थी। भीड़ में महिलाएँ परेशान, बुजुर्ग असहज और दुकानदारों को बार-बार इसकी कमी का सामना करना पड़ता था।

उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक प्रकाश दिवेदी का संबोधन बेहद स्पष्ट और संवेदनशील था। उन्होंने कहा स्वच्छता केवल प्रशासन का काम नहीं, समाज का दायित्व भी है। सार्वजनिक शौचालय बनने से यहाँ की दशा बदलेगी। हमारा लक्ष्य है कि हर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में ऐसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। उन्होंने साफ संदेश दिया कि आने वाले समय में ‘स्वच्छता- स्वास्थ्य-सुविधा’ तीनों पर मिलकर काम किया जाएगा।

पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने भी अपनी प्राथमिकता स्पष्ट की, जितने भी सार्वजनिक स्थल हैं, वहां ऐसी सुविधाएं बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता नें कहा की स्वच्छता अभियान को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर उतारने की दिशा में हम गंभीर है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
