- विनोद मिश्रा
बांदा। संक्रमण और गंभीर रोगों से बचाव के लिए जिला अस्पताल परिसर और उसके आस-पास सिगरेट, बीड़ी पीने वाले एवं गुटखा-तंबाकू खाने वालों लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत छह लोगों को जुर्माना भरना पड़ा। 27 लोगों को चेतावनी दी गई। कोटपा कानून का शक्ति से अनुपालन कराने के लिए यहां धूम्रपान के विरुद्ध अभियान चलता रहेगा।

जिला अस्पताल में साइक्लाजिस्ट डा. लवलेश कुमार ने बताया कि छह लोगों को तम्बाकू पदार्थों के सेवन करते हुए पकड़ा गया है। इन सभी लोगों से बतौर जुर्माना कुल 650 रुपये वसूला गया। डा. लवलेश के मुताबिक तंबाकू चबाने वालों को गंभीर रोग जैसे- कैंसर, फेफड़े की गंभीर बीमारी और मधुमेह से ग्रसित होने की संभावना सबसे अधिक रहती है। ऐसे में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद तंबाकू चबाने वालों में गंभीर श्वसन संक्रमण रोग होने की संभावना रहती है। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई चलती रहेगी।

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल डा. आरएन प्रसाद का कहना है कि तंबाकू का सेवन जन स्वास्थ्य के लिए बहुत हीं हानिकारक है। थूकना संक्रमण रोग के फैलने का एक प्रमुख कारण है। तंबाकू सेवन करने वाले की प्रवृति यत्र-तत्र थूकने की होती है। थूकने के कारण कई गंभीर बीमारी यथा कोरोना, इंसेफलाइटिस, यक्ष्मा, स्वाइन फ्लू आदि का संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। आईपीसी की धारा 268 एवं 269 के तहत कोई भी व्यक्ति यदि महामारी के अवसर पर उपेक्षापूर्ण अथवा विधि विरुद्ध कार्य करेगा जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण हो सकता है तो उसे छह माह की कारावास एवं अथवा 200 रुपये जुर्माना किया जा सकता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
