City News Uttar Pradesh
कांग्रेस के दिग्गज नेता हुए एक्टिव: बीजेपी और सपा की बढ़ाएंगे मुश्किलें ?
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के दिग्गज नेता हुए एक्टिव: बीजेपी और सपा की बढ़ाएंगे मुश्किलें ?

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। बीजेपी महा संपर्क अभियान के जरिए अपने लिए जनता के बीच माहौल बनाने में जुटी हुई है। ऐसे में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए पार्टी के अनुभवी और दिग्गज नेता आगे आए हैं। प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी से मुलाकात की। कहा की सपा और बसपा से गठबंधन नहीं करना चाहिये, हालांकि, छोटे दल साथ आए तो उनको लेकर चुनाव लड़ा जाए। वहीं कांग्रेस के अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले पूर्व विधायकों ने भी अपनी बात रखी।

कांग्रेस के दिग्गज नेता हुए एक्टिव: बीजेपी और सपा की बढ़ाएंगे मुश्किलें ?
Veteran Congress leader became active: Will increase the difficulties of BJP and SP?

उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस के बुजुर्ग नेता युवाओं का जोश बढ़ाएंगे। इस मुलाकात में पार्टी के करीब 30 की संख्या में पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी और पूर्व सांसद पार्टी कार्यालय पहुंचे। सभी की प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे और विधायक आराधना मिश्रा के साथ बैठक हुई। इन सभी कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि सपा और बसपा से जब भी गठबंधन किया गया, कांग्रेस को ही नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि, सभी छोटे दलों के साथ गठबंधन के हिमायती दिखे।

कांग्रेस के दिग्गज नेता हुए एक्टिव: बीजेपी और सपा की बढ़ाएंगे मुश्किलें ?
Veteran Congress leader became active: Will increase the difficulties of BJP and SP?

अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में खास तौर पर मुसलमान मन बना चुका है और वह उसके साथ जाना चाहता है. कांग्रेस को यूपी के 80 में से 80 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए और बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहिए. इस बैठक का प्रस्ताव रखने वाले और इसमें सक्रिय भूमिका निभाने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र का कहना है कि वह और उनके साथी हाफिज उमर, गणेश दीक्षित, नेक चंद्र पांडे और संजीव दरियाबादी सभी कांग्रेस को एक बार फिर से सत्ता के शीर्ष पर पहुंचाने के लिए तैयार हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

काशी को एक और वंदे भारत की सौगात: हावड़ा के लिए चलेगी आठ कोच की ट्रेन, महज छह घंटे पूरा होगा सफर

जिले में भूसा दान बना महा दान: पुण्य कमाओ की प्रशानिक अपील

त्रिवेणी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों हत्या आरोपी नाटकीय ढंग सें गिरफ्तार, दिनदहाड़े हुआ था मर्डर

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें नये मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची: सात में किया बदलाव

City News Uttar Pradesh

सर्दी का कहर: बच्चों की ओपीडी में लगी भीड़, कोल्ड डायरिया ने बढ़ाई चिंता, हालात गंभीर !

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : नगर पंचायत व नगर पालिका क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था रखें दुरुस्त …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़