- विनोद मिश्रा
बांदा। शादी का सामान खरीदकर घर लौटते समय तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर लगने से बाइक सवार प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूल्हे के चचेरे भाई समेत दो लोग घायल हो गए। चचेरे भाई को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। हादसे के समय वह हेलमेट नहीं लगाए थे।

मरका कस्बे के ग्राम काजीटोला मजरा कबीरपुर निवासी बड़कू के 21 वर्षीय पुत्र श्रीराम के चचेरे भाई ओमप्रकाश की सोमवार को फतेहपुर जनपद के ग्राम कोटवा बरात जानी है। इससे श्रीराम अपने पड़ोसी 21 वर्षीय प्रवासी मजदूर राधे पुत्र रामराज व 17 वर्षीय कुलदीप पुत्र हुबलाल के साथ बाइक पर बबेरू कस्बा बाजार से शादी का सामान खरीदने गए थे। वहां से वापस लौटते समय ग्राम भदवारी मोड़ व बिसंडा खेर पेट्रोलपंप के पास सामने से तेज रफ्तार बोलेरो की उन्हें टक्कर लग गई। जिसमें बाइक सवार तीनों घायल हो गए। आरोपित चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।
राहगीरों ने तीनो घायलों को सीएससी बबेरू में भर्ती कराया। जहां से बाद में स्वजन गंभीर घायल राधे व दूल्हे के चचेरे भाई श्रीराम को जिला अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। स्वजन दोनों को एंबुलेंस से कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में पपरेंदा के पास प्रवासी मजदूर राधे की मौत हो गई। इससे स्वजन शव लौटाकर जिला अस्पताल ले आए। मां छोटकी समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वह तीन भाइयों में बड़ा था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
