23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : इंसानियत की अनुपम मिसाल है बागपत के डीएम डॉ राजकमल यादव …

 

– अबर्न कम्पनी के को-फाउंडर अभिराज सिंह और किन्नौर, हिमाचल प्रदेश के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बागपत को दी ऑक्सीजन की सौगात
– डीएम डॉ राजकमल यादव के प्रयासों और उनके मित्रों द्वारा की जा रही सहायता की सभी जगह हो रही प्रशंसा

  • संवादाता- विवेक जैन

बागपत। बागपत के जिलाधिकारी डॉ राजकमल यादव और उनके मित्र इंसानियत का एक ऐसा चेहरा बनकर उभरे है, जिनकी जितनी तारीफ की जाये कम है। कोरोना महामारी में 24 घंटे बागपत वासियों के हितों के लिये कार्य करने वाले डॉ राजकमल यादव जहाँ एक और अपने प्रशासनिक कार्यो को पूरी निष्ठा और लग्न के साथ निभा रहे है वहीं दूसरी और व्यक्तिगत रूप से भी लोगों की सहायता करने में कोई कमी नही छोड़ रहे है।

एक और जहाँ पूरा देश ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है ऐसी स्थिती में जिलाधिकारी डॉ राजकमल यादव के प्रयासों से अबर्न कम्पनी के को-फाउंडर अभिराज सिंह और किन्नौर के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने निशुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनों की सौगात जनपद बागपत के लिये दी है।

हेमराज बैरवा और राजकमल यादव दोनो ही 2013 बैच के आईएएस अधिकारी है और अच्छे मित्र है। बागपत के लोग जिलाधिकारी बागपत और उनके मित्रों द्वारा बागपत को दी गयी जीवनदायिनी ऑक्सीजन मशीनों के लिये आभार व्यक्त कर रहे है और इनकी इंसानियत की तारीफें कर रहे है।

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन वातावरण की ऑक्सीजन को ही फिल्टर कर पर्याप्त मात्रा में मरीज को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने वाली मशीन होती है। बिजली से संचालित होने वाली यह मशीन 24 घंटे, पूरे सप्ताह, 12 महीने लगातार मरीज को पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन उपलब्ध करा सकती है। जिस हवा में हम साॅंस लेते है इसमें 78 प्रतिशत नाइट्रोजन, 21 प्रतिशत ऑक्सीजन और 1 प्रतिशत अन्य गैसे होती है। यह मशीन वातावरण की हवा को अपने अन्दर लेकर उसमें से नाइट्रोजन को छानकर स्वच्छ ऑक्सीजन मरीज को उपलब्ध करवाती है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गजब हैं बालू खनन के दबंग : बांदा में दिन-रात जारी जौहरपुर, मरौली चार-छह में अवैध खनन !

City News Uttar Pradesh

जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता: महिमा और छोटू का जलवा, दौड़ में बनें हीरो

City News Uttar Pradesh

इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध फैसला: जुर्माना सहित एक लाख 31 हजार से अधिक दंड …

City News Uttar Pradesh

क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को कांग्रेसजनों ने किया नमन: वीरगाथा सुन ‘भावुक’ हुए कार्यकर्ता

City News Uttar Pradesh

भाजपा के तीन दिग्गजों नें युवा सम्मेलन में भरा जोश : समझाया जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में, रुपये बांटने के आरोप के बाद पूछताछ जारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़