31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गिरवां में दुकानों में अग्नि कांड, 20 लाख का नुकसान ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा जिले के गिरवां कस्बे बस स्टॉप तिराहे में देर रात आग लगने से आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। आधी रात के बाद अचानक लगी आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने की मशक्कत शुरू की। देखते ही देखते लकड़ी की गुमटियां धू-धूकर जलने लगीं। कई दुकानों के आग की चपेट में आने की सूचना रात करीब एक बजे थाने को दी गई। उसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों के सहयोग से घंटों बाद आग पर काबू पाया। आग लगने कारण तेज हवा से एचटी लाइन के तारों के टकराने से निकली चिगारी बनी।


बस स्टाप तिराहे पर कतार में लकड़ी की गुमटियां रखी थीं। कई लोगों की रोजी-रोटी का यह सहारा थीं। देर रात चली तेज हवा से ऊपर से गुजरे बिजली के तार टकरा गए और चिगारी नीचे रखी दुकानों पर गिरी। देखते ही देखते लकड़ी की गुमटियां आग की चपेट में आने लगीं। आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। रात के लगभग एक से दो बजे के बीच पुलिस व ग्रामीणों ने पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया। दमकल गाड़ी को बुलाया गया। दमकल ने पहुंचते ही पानी की बौछार शुरू कर दी। धधक रही दुकानों पर कई घंटे पानी, रेत डालने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पीड़ित आशीष, संदीप, राजाराम, श्रीचंद, नबीबक्स, शराफत आदि ने पुलिस को बताया कि उनकी टायर, पंचर, कंप्रेशर, मोटरसाइकिल, जूता चप्पल, चाय, साइकिल, मोटर पार्टस आदि की दुकाने हैं। वह पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इस अग्निकांड में करीब बीस लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा ।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कनवारा गांव में मिला शव पहचान एवं इंकार के दावों में उलझा : पुलिस करायेगी डीएनए

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज प्राचार्य कौशिक का कमाल : 1.2 मेगावाट के सोलर प्लांट से भी मिलेगी बिजली

City News Uttar Pradesh

बुन्देलखण्ड के विकास में नीतिकारों की भूमिका महत्वपूर्ण: राजा बुन्देला

हमीरपुर : चार दिन से लापता युवक यमुना नदी में उतराता मिला शव, चार दिन से था, हत्या कर फेंकने की आशंका

City News Uttar Pradesh

अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर चलाया : स्थिति “तू डाल डाल मैं पात पात” पाया

City News Uttar Pradesh

हत्या का खुलासा: प्रेमिका और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़