City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना का बढ़ता कहर, लाक डाउन का भय, प्रवासी पुनः पैवेलियन की ओर !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना और लाक डाउन का डर फिर दहशत पैदा करने लगा है।बुंदेलखंड से पलायन कर दिल्ली-महाराष्ट्र सहित कई महानगरों में मजदूरी कर रहे प्रवासी मजदूरों ने कोरोना के बढ़ रहे खतरे और लॉकडाउन की सुगबुगाहट के मद्देनजर फिर अपने घरों की तरफ रुख कर लिया है। अब तक करीब 50 हजार मजदूर ट्रेन और बसों के जरिए घर आ चुके हैं। उधर, रेलवे स्टेशन और रोडवेज में महाराष्ट्र, दिल्ली से आ रहे मजदूरों की कोरोना जांच की जा रही है।


सभी का पूरा ब्योरा रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा, जिससे संक्रमण के प्रसार को आसानी से रोका जा सके। कोरोना के तेजी से बढ़ रहे केसों और लॉकडाउन की सुगबुगाहट से दिल्ली व महाराष्ट्र सहित केरल, गुजरात, मध्य प्रदेश से प्रवासी मजदूरों ने घर लौटना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों में होली के त्योहार पर यहां आने वाले मजदूरों की संख्या पांच हजार से अधिक है। रेलवे और परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 50 हजार से ज्यादा मजदूर घर लौटे हैं। उधर, परिवहन व स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से बसों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। अब तक 880 संदिग्ध यात्रियों के नमूने लिए गए।


शेष यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग में टंप्रेचर सामान्य होने पर घर भेज दिया गया। परिवहन निगम के एआरएम परमानंद का कहना है कि फिलहाल अभी कोई भी यात्री कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। फिर भी संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। प्रत्येक प्रवासी यात्रियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। एआरएम ने बताया कि होली में महानगरों से घर लौटने वाले यात्रियों के लिए एक दर्जन होली स्पेशल बस चलाई गई हैं। रुटीन के अतिरिक्त दिल्ली, रायबरेली, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ के लिए 2-2 बसें अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इक्का-दुक्का से शुरुआत हुई और मौजूदा में 26 सक्रिय पॉजिटिव केस हैं। हालांकि, सभी को घरों पर क्वारंटीन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनडी शर्मा ने बताया कि सोमवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें बबेरू की 30 वर्षीय महिला, जसपुरा का 34 वर्षीय और शहर के राजीव नगर का 25 वर्षीय युवक तथा नरैनी सीएचसी में 28 वर्षीय युवती व 45 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। सीएमओ के मुताबिक मौजूदा में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 26 है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर के ‘सेवा पाठ’ से वकील ‘गदगद’: गूंजी भरोसे की गूंज, दिये तीस लाख़

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा जल संस्थान में ‘भ्रष्टाचार’ की गजब दास्तां: सरकारी खजाने के लिये बना ‘साइलेंट किलर’ ?

City News Uttar Pradesh

बांदा : पुलिस टीम पर हमला-पथराव, महिलाओं ने कर्मियों को दौड़ाया, तीन लोग हुए गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

महाकौशल एक्सप्रेस में आग की सूचना से मचा हड़कंप : बोगी में धुआं भरने के बाद सहम गए यात्री

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की हुंकार: बंटवारे की राजनीति खत्म, ‘एक चुनाव’ से बदलेगा भारत का भाग्य !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें दिये सख्त निर्देश: सरकार की योजनाएं नहीं हों ढेर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़