29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हमला, गाय की हत्या करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी…

 

अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही है ‘गाय बचाओ, किसान बचाओ’ यात्रा पर निशाना साधा है. उन्होंने यूपी में किसानों के मुद्दे और गायों की मौत पर कांग्रेस को घेरा. एर बयान में उन्होंने कहा कि वे जिन्होंने प्रदेश के किसानों की जमीनों पर कब्जा कर लिया है और वे जिनके कार्यकर्ता केरल में गायों की हत्या कर देते हैं और बाद में इसका विज्ञापन निकलवाते हैं. जनता ने उन्हें कभी माफ नहीं करेगी. आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.


शनिवार को अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुये कहा था कि अगर आप लोग इसी तरह परेशान करते रहे तो 2024 में रायबरेली में भी कमल खिलेगा.

गायों की मौत पर सियासत गर्म

गौरतलब है कि यूपी में गायों की मौत को लेकर सियासत अपने चरम पर है. वहीं कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है. कांग्रेस राज्यभर में गाय बचाओ, किसान बचाओ यात्री निकाल रही है. इसके जरिये वे लोगों बीच जाकर एक संदेश देने की कोशिश कर रही है कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल है. साथ ही कांग्रेस ने कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रह किसानों के साथ भी खड़ी हो गई है. इस मुद्दे पर पार्टी केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर लगातार हमला कर रही है.

ललितपुर में गायों की मौत पर प्रियंका गांधी सक्रिय

‘गाय बचाओ, किसान बचाओ’ यात्रा के तहत कांग्रेसियों ने बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाले ललितपुर में जिला प्रशासन और शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. शनिवार को ललितपुर जिले के ग्राम दैलवारा में गाय बचाओ यात्रा निकालते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को पुलिस ने दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तार कर लिया था. आपको बता दें कि ललितपुर की गौशाला में 10 गायों की मौत के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाधी ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया था. इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गायों की दुर्दशा पर एक पत्र भी लिखा था.

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन नहर प्रणाली अब करेगी अठखेली : 1191 करोड़ मंजूर,अगले माह से काम होगा शुरू

City News Uttar Pradesh

ट्रेन की ठोकर लगने से आइटीआइ छात्र की मौत, कानपुर से वापस आ रहा था घर

Banda : खुरहंड हत्या कांड में चौकी प्रभारी किये गये लाइन हाजिर…

City News Uttar Pradesh

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद

विधायक प्रकाश का ‘बड़ा एलान’: राइफल क्लब नहीं होगा नीलाम, बनेगा ‘मिनी स्टेडियम’ !

City News Uttar Pradesh

दीपावली पर उमड़ा ‘उल्लास’ का सैलाब: दीयों व झालरों से सजा बांदा, आतिशबाजी की हुई बरसात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़