- विनोद मिश्रा
बांदा। एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी तथा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

भाजपा जिला प्रभारी कमलावती सिंह तथा भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने बांदा उत्तरी मंडल के बूथ नंबर 20 जरेली कोठी तथा बांदा दक्षिण मंडल के बूथ नंबर 149 निम्नीपार में, जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित ने बूथ नंबर 54 कान्हा कुंज में, बूथ नंबर 77 पंजाबी कॉलोनी में जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत ने तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने तिंदवारी मंडल के बूथ नंबर 235, श्रीनगर में पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई।

कहा कि अंत्योदय व एकात्म मानववाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हर व्यक्ति को देश की प्रगति में सहभागी बनाने का मार्ग दिखाया। दिवेदी नें कहा कि दीनदयाल जी के लोक कल्याण तथा दलित, शोषित, पीड़ित तथा दरिद्र नारायण की सेवा के पथ पर चल रही मोदी सरकार वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ रही है। इस अवसर पर नगर निकाय चुनाव के संयोजक रमेश चंद्र पांडे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री प्रीतम गुप्ता, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अतुल दीक्षित, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
