- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में सात फेरे लेने के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर शहर के संत तुलसी पब्लिक स्कूल के बूथ पहुंचा। दुल्हन ने विदाई से पहले शहर की नई सरकार चुनने के लिए मतदान किया। इसके अलावा कुछ युवा मां और अन्य परिजनों के साथ वोट डालने पहुंचे। निकाय चुनाव के दौरान लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए परिवारों में जागरूकता दिखी।

बांदा में विदाई से पहले दुल्हन ने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। अतर्रा में अधिवक्ता ब्रह्मदत्त शुक्ला ने पत्नी रानी के साथ मतदान किया। भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। इसी तरह एक केंद्र पर पति के साथ मतदान करने पहुंचीं रजनी में लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ ही पति की सुरक्षा की चिंता व जागरूकता भी दिखी।

वह मतदान के बाद केंद्र के बाहर हाथ में हेलमेट लिए खड़ीं थी। पूछने पर बताया कि पति वोट डालने बूथ के अंदर गए हैं। अतर्रा के एक केंद्र पर इंजीनियरिंग के छात्र आयुष अपनी मां के साथ वोट डालने पहुंचे। इसी तरह एक पुलिस कर्मी वोट डालने के लिए अवकाश लेकर मतदान करने पहुंचा। कई और परिवार एक साथ वोटिंग करने पहुंचे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
