24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड की धरती पर खेती की नई तस्वीर बनाने का कार्य शुरू : बदलेगी तकदीर
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड की धरती पर खेती की नई तस्वीर बनाने का कार्य शुरू : बदलेगी तकदीर

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुन्देलखण्ड की “धरती पर खेती की नई तस्वीर गढ़ने” की दिशा में “बड़ा कदम” उठाते हुए कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में “तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय किसान मेले का शुभारंभ” हुआ। 28 फरवरी तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया।

बुंदेलखंड की धरती पर खेती की नई तस्वीर बनाने का कार्य शुरू : बदलेगी तकदीर

मंत्री ने प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन में लगभग 2 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि को सरकार की योजनाओं और वैज्ञानिक नवाचारों का परिणाम बताया।

बुंदेलखंड की धरती पर खेती की नई तस्वीर बनाने का कार्य शुरू : बदलेगी तकदीर

उन्होंने जोर देकर कहा कि विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीकें सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचनी चाहिए। बुन्देलखण्ड की जलवायु को ध्यान में रखते हुए स्पीड ब्रीडिंग से नई किस्मों का विकास, सरसों बीज का दीर्घकालिक भंडारण, गेहूं की परंपरागत किस्मों का संरक्षण तथा बाजरा, मसूर और अलसी जैसी फसलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

बुंदेलखंड की धरती पर खेती की नई तस्वीर बनाने का कार्य शुरू : बदलेगी तकदीर

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय क्षेत्र की कृषि प्रगति का प्रमुख केंद्र बन चुका है। साथ ही प्राकृतिक एवं गौ-आधारित खेती को बढ़ावा देने और रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से बचने का आह्वान किया गया।

बुंदेलखंड की धरती पर खेती की नई तस्वीर बनाने का कार्य शुरू : बदलेगी तकदीर

इस अवसर पर डॉ गिरीश प्रसाद दीक्षित, निदेशक भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान को ‘कृषि अनुसंधान गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। मंत्री ने बुन्देलखण्ड के 10 प्रगतिशील किसानों को ‘उत्कृष्ट किसान सम्मान’ प्रदान किया। ललितपुर के ककरुआ स्वयं सहायता समूह सहित कृषि विज्ञान केन्द्र जालौन और कृषि विज्ञान केन्द्र छाता (प्रयागराज) के वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : पहाड़ से सिर पर पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, ब्लास्टिंग की तैयारी करते समय हुआ हादसा

City News Uttar Pradesh

भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू: बनने लगे लोग सदस्य

City News Uttar Pradesh

गैंगस्टर की रिहाई में जेल अफसरों की मिलीभगत बेनकाब: डीआईजी की रिपोर्ट से हिला सिस्टम

City News Uttar Pradesh

केन औऱ यमुना खतरे की ओर : कई गांवों का टूटा संपर्क, एलर्ट जारी राहत कार्य शुरू !

चुनाव आयोग के खिलाफ ‘गरजी’ सपा: फूंका लोकतंत्र बचाओ ‘बिगुल’

City News Uttar Pradesh Desk

नवरात्र पर कांग्रेस का दबाव: मांस-मदिरा की दुकानों पर लगे ताले, सुरक्षा रहे चाक-चौबंद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़