23.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
नवरात्र पर कांग्रेस का दबाव: मांस-मदिरा की दुकानों पर लगे ताले,सुरक्षा रहे चाक-चौबंद
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर कांग्रेस का दबाव: मांस-मदिरा की दुकानों पर लगे ताले, सुरक्षा रहे चाक-चौबंद

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। नवरात्रि पर्व को भव्य और निर्विघ्न तरीके से संपन्न कराने के लिए बांदा जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘कमर’ कस ली है। जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य मुमताज अली के आवास पर आयोजित विशेष बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को सख्ती से लागू करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं बल्कि सामाजिक सौहार्द और जन-श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसे में पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या असुविधा लोगों के विश्वास को चोट पहुंचा सकती है।

नवरात्र पर कांग्रेस का दबाव: मांस-मदिरा की दुकानों पर लगे ताले,सुरक्षा रहे चाक-चौबंद

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से जोरदार मांग की कि 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र महोत्सव के दौरान मांस-मदिरा की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद कराया जाए। साथ ही महेश्वरी देवी मंदिर, काली देवी मंदिर और अन्य प्रमुख देवी मंदिरों पर विशेष सुरक्षा बल तैनात किए जाएं। बैठक में यह भी तय किया गया कि दुर्गा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर चार-पहिया वाहन और ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगाई जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, अन्ना मवेशियों को कांजी हाउस या गौशालाओं में बंद करने, साफ-सफाई और 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, पीसीसी सदस्य मुमताज अली और महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उत्तर प्रदेश में 81 जगहों पर होगी मतगणना, तैयारियों को लेकर डीजीपी बोले- मतदान की तरह मतगणना भी शांतिपूर्ण होगी

चित्रकूट मंडल के अपने ‘विधायक’ पर भाजपा की ‘निगरानी’ ! क्रास वोटिंग को लेकर ‘भाजपा एवं सपा’ में शतरंज

City News Uttar Pradesh Desk

सावन के दूसरे मंगलवार को हनुमान मंदिरों में भीड़ : मांगा ज्ञान – गुण का आशिर्वाद

शहरी पीएम आवास योजना के पात्र आवेदकों को शीघ्र मिलेंगे आवास

यूपी: बेसिक स्कूलों में होने वाले समर कैंप हुए स्थगित, पांच से 12 जून तक होना था आयोजन

पूर्व विधायक दलजीत की प्रशासन से मांग: बाढ़ पीड़ित किसानों को मिले ‘मुआवज़ा’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़