- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में पीएम शहरी आवास योजना के आवेदकों को के लिये खुश खबर है। लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा। इसके लिये डूडा के परियोजना अधिकारी राकेश जैन की अध्यक्षता में सभी नगर निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदनकर्ताओ के आवास से सम्बन्धित कार्य करने वाली संस्था आरईपीएल एवं हाईटेक बिल्डर्स के जिला समन्वयको एवं संस्था के अभियन्ताओ की बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। इसमें लाभार्थियों के प्रकरण शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये।
आपको बता दें की प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले शहरी आवेदनकर्ता आनलाईन,आफलाईन आवेदन करते है, जिन्हे उक्त संस्था के द्वारा संकलित सूची तैयार करके डूडा कार्यालय को उपलब्ध कराई जाती है, जिनकी पात्रता की जॉंच सम्बन्धित तहसील के माध्यम से कराकर लाभार्थियों को 3 किश्तों के माध्यम से आवास तैयार करने हेतु कुल दो लाख पचास हजार रू की धनराशि आबंटित की जाती है ।

बैठक में आवेदको के आवेदन पत्रो का शीघ्र निस्तारण, उनकी किश्तों के भुगतान हेतु सूची का समय से डूडा विभाग को भेजने आदि की व्यवस्था को चुस्त एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से संस्थाओ के कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गयी। निर्देशित किया गया की बिना किसी भेद-भाव एवं विलम्ब किये लाभार्थियों की सूचियॉं उपलब्ध करायी जाये। ताकि लाभार्थी का आवास समय से बन सके। बेघरो को पक्का मकान उपलब्ध होने की शासन की मंशा पूर्ण हो ।
बैठक में सभी अभियन्ताओ एवं जिला समन्वयको स्पष्ट रूप से आगाह किया गया कि यदि किसी भी लाभार्थी को अनावश्यक अथवा अन्य किसी प्रयोजन से उसको लाभ मिलने से वंचित अथवा विलम्बित किया गया तो सम्बन्धित अभियन्ता के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही के साथ ही संस्था के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति जिलाधिकारी को कर दी जायेगी ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
